Holidays in September : सितंबर का महीना त्योहारी सीजन के लिए खास होता है, और इस महीने की 17 तारीख के बाद से कई छुट्टियां आ रही हैं। यह जानना महत्वपूर्ण है कि आगामी दिनों में बैंक और स्कूल कब-कब बंद रहेंगे, ताकि आप अपने परिवार के साथ योजना बना सकें या अपने जरूरी काम समय पर निपटा सकें।
20 सितंबर से 23 सितंबर तक लगातार चार दिनों की छुट्टियों का दौर शुरू हो रहा है। इन दिनों बैंक और स्कूलों में छुट्टियां (Bank and school holidays) रहेंगी, जो आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है परिवार के साथ घूमने या किसी अन्य गतिविधि में समय बिताने का। हालांकि, बैंक से जुड़े कामकाज करने वालों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।