नया पैन कार्ड बनाने का बदला तरीका, अब फॉर्म 49A नहीं, भरना होगा फॉर्म 93; जानें आधार के साथ कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी
PAN Card Form 93 Apply 2026: नया पैन कार्ड बनाने का बिल्कुल नया तरीका आ गया है। अब आपका जो नया पैन कार्ड बनेगा, वह सिर्फ आधार कार्ड से नहीं बनेगा। सरकार ने नया पैन कार्ड बनाने के लिए नया फॉर्म जारी कर दिया है। यानी नया पैन कार्ड पहले बनाने के लिए फॉर्म 49A भरना होता था, लेकिन अब सरकार ने नए पैन कार्ड के लिए फॉर्म 93 जारी कर दिया है। यानी फॉर्म आपको 93 भरना होगा तभी आपका नया पैन कार्ड बनेगा। अब नया पैन कार्ड सिर्फ आधार कार्ड से नहीं बनेगा, आधार कार्ड के साथ में आपको एज प्रूफ का एक डॉक्यूमेंट लगाना होगा।
आधार कार्ड आईडी प्रूफ, एज प्रूफ के लिए चाहिए दूसरा दस्तावेज
आधार कार्ड केवल आईडी प्रूफ के लिए रखा गया है। यानी आपका जो नाम आधार कार्ड में होगा, वही नाम आपका पैन कार्ड पर छपेगा। आपकी जन्म तारीख आधार कार्ड में सही नहीं है तो भी चलेगा, लेकिन आपका नाम आधार कार्ड में सही होना चाहिए। एज प्रूफ के लिए आपको वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या फिर आपकी 10वीं-12वीं की मार्कशीट, जिसमें जन्म तारीख दी गई है, वह दस्तावेज स्कैन करके या फोटो खींचकर अपलोड करना होगा। जो भी डेट ऑफ बर्थ आपके डॉक्यूमेंट में है, वही सेलेक्ट करेंगे अन्यथा आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।
फॉर्म 93 भरने का पूरा प्रोसेस
नया पैन कार्ड बनाने के लिए सरकार ने 1 तारीख से नया फॉर्म 93 जारी कर दिया है। इसे आप घर बैठे अपने मोबाइल से भर सकते हैं। प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले गूगल क्रोम में 'पैन कार्ड' सर्च करें। सरकारी ऑफिशियल पोर्टल यूटीआईआईटीएसएल (UTIITSL) पर जाएं।
- यहाँ 'पैन कार्ड फॉर इंडियन सिटीजन' पर क्लिक करें और 'अप्लाई फॉर न्यू पैन कार्ड फॉर्म 93' को चुनें।
- फॉर्म भरने के लिए डिजिटल मोड और आधार बेस्ड ई-केवाईसी (e-KYC) को सेलेक्ट करें।
- पर्सनल इंफॉर्मेशन में सबसे पहले फर्स्ट नेम टाइप करेंगे, उसके बाद मिडिल नेम और फिर लास्ट नेम टाइप करेंगे। (पुराने फॉर्म में पहले लास्ट नेम भरना होता था, लेकिन अब यह बदल चुका है)।
- एज प्रूफ के लिए अपना डॉक्यूमेंट (जैसे 10वीं की मार्कशीट) सेलेक्ट करें और ₹106.90 का ऑनलाइन पेमेंट करें।
सबमिशन और डिलीवरी
पेमेंट सक्सेस होने के बाद आपको आधार ऑथेंटिकेशन करना होगा। आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आएगा, उसे दर्ज करें। लास्ट स्टेप में आपको अपने एज प्रूफ डॉक्यूमेंट की ओरिजिनल पीडीएफ फाइल अपलोड करनी होगी। ध्यान रहे, फोटो वही पैन कार्ड पर आएगा जो आपके आधार कार्ड में है। फॉर्म सबमिट होने के बाद 24 से 48 घंटे में आपकी ईमेल आईडी पर ई-पैन कार्ड आ जाएगा। वहीं, ओरिजिनल प्लास्टिक पैन कार्ड 7 से 10 दिन के अंदर आपके आधार कार्ड वाले एड्रेस पर डाक द्वारा पहुंच जाएगा।