माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा पौधा
- Home
- दिव्य दर्शन
- माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा पौधा
On
![माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा पौधा](https://pangighatidanikapatrika.in/media-webp/2024-05/image-credits-।।-cenva240.jpg)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) श्राइन बोर्ड द्वारा अपनी तरह की पहली पहल में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में एक पौधा दिया जायेगा। माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) का यह मंदिर प्रदेश के रियासी जिले (Reasi district) में कटरा शहर की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित है।
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Mata Vaishno Devi Shrine Board) के सहायक वन संरक्षक विनय खजूरिया (Patron Vinay Khajuria) ने कहा, “ निहारिका भवन में एक कियोस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जो भक्तों को 'प्रसाद' के रूप में पौधे प्रदान करेगा ताकि लौटने पर वे इसे माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के आशीर्वाद के रूप में अपने मूल स्थानों पर लगा सकें। ” उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिये प्रोत्साहित करने और 'पृथ्वी' को जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग (Global warming) से बचाने के लिये की गयी है।![माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में दिया जाएगा पौधा](https://pangighatidanikapatrika.in/media-webp/2024-05/image-credits-।।-cenva240.jpg)
Focus keyword
Tags:
सुपर स्टोरी
वर्तमान में निवेशकों को 7.50 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है।इस एफडी योजना में न्यूनतम 5 वर्ष और अधिकतम 10...