Chamba Pangi News: पांगी के दौरे पर पहुंचे पांगी-भरमौर विधानसभा के विधायक डॉक्टर जनक राज, लोगों की सुनेंगे समस्या
Fri, 8 Aug 2025

Photo Credit: अपने चार से पांच दिवसीये दौरे के लिए पांगी पहुंचे विधायक डॉक्टर जनक राज, प्रवेश द्वार पर स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ता
Chamba Pangi News: पांगी (चंबा): पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक (MLA) डॉक्टर जनक राज अपने 4 से 5 दिवसीय दौरे पर पांगी घाटी पहुंच चुके हैं। सचे-जोत के रास्ते घाटी पहुंचने पर प्रवेश द्वार पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरे को क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों ही नजरियों से काफी अहम माना जा रहा है। विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण घाटी में हुए नुकसान का जमीनी स्तर पर जायजा लेना है। वह अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को हिमाचल सरकार के समक्ष उठाएंगे। ताकि राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जा सके।
इसके साथ ही, इस दौरे का एक बड़ा राजनीतिक एजेंडा भी है। विधायक का फोकस आने वाले पंचायती राज चुनावों पर है। इसे लेकर वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर बैठकें करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना और संगठन (Organization) को घाटी में और ज्यादा मजबूत करना है। बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा कर पंचायत चुनावों के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। घाटी के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर विधायक का स्वागत करने वालों में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सतीश राणा, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, मंडल महामंत्री सुरेश, और शक्ति ठाकुरवान समेत कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।