मंडीहिमाचल

हिमाचल में लव जिहाद, युवती को पहले बहन बनाया, फिर शादी के बाद प​ता लगा दुल्हे का धर्म ।। Mandi News Himachal

Mandi News Himachal : मंडी: देवभूमि हिमाचल में एक लव जिहाद का मामला सामने आया हुआ है। मामला जिला मंडी के दायरे में आने वाले रिवालसर क्षेत्र का है। जहां पर एक 20 वर्षीय युवती लव जिहाद का ​शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि युवती को जम्मू के पूंछ के रहने वाले अजाज […]
An image of featured content
This is the caption text

Mandi News Himachal : मंडी: देवभूमि हिमाचल में एक लव जिहाद का मामला सामने आया हुआ है। मामला जिला मंडी के दायरे में आने वाले रिवालसर क्षेत्र का है। जहां पर एक 20 वर्षीय युवती लव जिहाद का ​शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि युवती को जम्मू के पूंछ के रहने वाले अजाज ने लव जिहाद का ​शिकार बनाया हुआ है। जम्मू व कश्मीर से जान बचाकर लौटी युवती को परिवार सहित एसपी मंडी से मिली। आपबीती सुनाने के साथ ठोस कार्रवाई की मांग उठाई। पीड़िता ने बताया कि अयाज रिवालसर में उसके पिता के साथ काम करता था, खुद का नाम सोनू बताया था। उसका घर पर आना-जाना था।

आरोपी ने पहले बहन (Sister) बनने को कहा
पीड़िता (Victim) पूनम ने पुलिस को बताया कि उसने पहले मुझे बहन (Sister) बनने को कहा। बाद में दोस्ती का ऑफर (friendship Offer) दिया। उसके बाद बताया कि वो सेना में ऑफिसर (Army Officer) है, फिर शादी (Marriage) का प्रस्ताव दे दिया। वो बहकावे में आ गई और शादी करने के बाद जम्मू चली गई। वहां पर उसे पता चला कि सोनू मुस्लिम (Muslim) है और उसका नाम अयाज है। वहां उससे जबरन निकाह करवाया गया।

आरोप है कि पूनम को वहां पर एक तरह से कैद (captivity) करके रखा गया, किसी से बात नहीं करने दी जाती थी। इसी बीच पूनम ने समझदारी दिखाई। दो महीनों तक चुप रह कर अयाज का विश्वास जीता। इसके बाद अयाज ने उसे फोन देना शुरू किया। मौका मिलते ही पूनम ने परिजनों को फोन करके आपबीती सुनाई और उन्हें वहां पर बुलाया। परिवार वाले स्थानीय पुलिस की मदद से पूनम को छुड़ाने में कामयाब हुए और वापिस अपने घर ले आए। पीड़िता की माता ने बताया कि अयाज घर आकर परिवार के साथ मारपीट की धमकियां दे रहा है। परिवार ने एसपी से सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग भी की है। एसपी सौम्या सांबशिवन ( IPS  SOUMYA SAMBASIVAN) ने बताया कि पीड़िता ने मुलाकात कर व्यथा बताई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मंडी (Mandi) लाया जाएगा।

विज्ञापन