कुल्लूहिमाचल

Kullu Airlifted Two Patients || वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने दो मरीजों को किया एयरलिफ्ट, लाहौल स्पीति से भुंतर पहुंचे रोगी, एक को आया था हॉटअटैक

Kullu Airlifted Two Patients ||  कुल्लू:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Thakur Sukhwinder Singh Sukhu) ने मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक बहुमूल्य जीवन को बचाया है। मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से बीमार चल रहे लाहौल-स्पीति जिला (Lahaul-Spiti District)  के केलंग के बिलिंग गांव के 70 वर्षीय दोरजे को भारतीय वायु सेना (Indian Air Force)…
An image of featured content
This is the caption text

Kullu Airlifted Two Patients ||  कुल्लू:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Thakur Sukhwinder Singh Sukhu) ने मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक बहुमूल्य जीवन को बचाया है। मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से बीमार चल रहे लाहौल-स्पीति जिला (Lahaul-Spiti District)  के केलंग के बिलिंग गांव के 70 वर्षीय दोरजे को भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की मदद से नया जीवन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री को सूचना मिली कि भारी बर्फबारी से बंद सड़क मार्गों तथा हिमखंडों के गिरने की आशंका के चलते अटल टनल आवाजाही के लिए बंद है,

जिस कारण स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानी का सामना कर रहे दोरजे को उपचार के लिए सड़क मार्ग से निकटतम अस्पताल तक पहुंचाना असम्भव है। दोरजे को तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार की जरूरत थी और यह देखते हुए मुख्यमंत्री ने भारतीय वायु सेना से सम्पर्क किया तथा दोरजे को अस्पताल एयर लिफ्ट करने का आग्रह किया। वायुसेना ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए स्टिंगरी से दोरजे सहित एक अन्य मरीज को जिला प्रशासन की सहायता से वायुसेना के हेलीकॉप्टर में भुंतर एयरलिफ्ट किया।

विज्ञापन
Web Title: Kullu airlifted two patients
End of Article