हिमाचल के इस जिले में तीन मंजिला कॉटेज में लगी आग, 11 बिल्लियां जिंदा जलीं
करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, जबकि कॉटेज में पली 11 पालतू बिल्लियों की जलकर मौत हो गई। अग्निशमन विभाग मनाली की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर की रात करीब 12:17 बजे नसोगी गांव में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से टीम एक मिनट के भीतर घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
पत्रिका न्यूज सर्विस
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली के नजदीक नसोगी
गांव में बुधवार आधी रात एक तीन मंजिला आवासीय कॉटेज में भीषण आग लग गई।
आग की चपेट में आने से कॉटेज में रखी संपत्ति जलकर राख हो गई। हादसे में
करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, जबकि कॉटेज में पली 11 पालतू
बिल्लियों की जलकर मौत हो गई। अग्निशमन विभाग मनाली की ओर से दी गई जानकारी
के मुताबिक 18 नवंबर की रात करीब 12:17 बजे नसोगी
गांव में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र से टीम
एक मिनट के भीतर घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय
कर दमकल कर्मी 10 मिनट में मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू
किया। आग इतनी भयंकर थी कि गौरी डोगरा के तीन मंजिला कॉटेज को देखते ही
देखते लपटों ने घेर लिया। अग्निशमन विभाग के नौ जवानों ने दो दमकल वाहनों
की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी
मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास स्थित
तीन अन्य आवासीय कॉटेज आग की चपेट में आने से बच गए। इनकी अनुमानित कीमत
करीब दो करोड़
रुपये बताई गई है। हालांकि, 11 पालतू बिल्लियों की मौत से परिवार को गहरा
सदमा पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन
केंद्र प्रभारी शरणपत ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पाकर करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति को जलने से बचाया गया। विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
Web Title: fire breaks out in three storey cottage 11 cats burned alive
Get Latest
Education/Job
ENG
LIC
Personal Finance
अभी-अभी
उत्तराखंड
ऊना
काँगड़ा
किन्नौर
कुल्लू
क्राइम न्यूज
चंबा
टेक्नोलॉजी
दिव्य दर्शन
नॉलेज
पंजाब/जम्मू
पोस्ट ऑफिस
फ़ैक्ट चेक
बिजनेस आइडिया
बिज़नेस न्यूज़
बिलासपुर
बैंकिंग
मंडी
मनोरंजन
मेरी पांगी
यूटीलिटी
राशिफल
लाहुल
वायरल न्यूज़
शिमला
सरकारी योजना
सिरमौर
सुपर स्टोरी
सोलन
हमीरपुर
and
हिमाचल
News only on
pangi ghati dainik patrika
Published On: Nov 18, 2026 | 03:39 PM