होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

Kullu Hindi News: मनाली के पारशा गांव में लगी भीषण आग, गरीब परिवार की संपत्ति जलकर राख

admin
admin
09:00 AM 05 Apr 2026
Share
Kullu Hindi News: मनाली के पारशा गांव में लगी भीषण आग, गरीब परिवार की संपत्ति जलकर राख

कुल्लू: Kullu Hindi News:  मनाली के पास पारशा गांव में एक अढ़ाई मंजिला मकान में आग लगने से करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रशासन ने तुरंत प्रभावित परिवार को फौरी सहायता प्रदान की है। वहीं, मनाली पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

पारशा गांव में नुकसान का आकलन

सूत्रों के अनुसार अग्निशमन विभाग को सेस राम निवासी पारशा गांव, डॉ. क्लाथ, तहसील मनाली के मकान में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन दल के मौके पर पहुंचने से पहले ही मकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक आकलन में नुकसान 30 लाख रुपये का बताया गया है। एसडीएम मनाली रमन कुमार ने कहा कि नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी, ताकि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा मिल सके।

End of Article
Web Title: kullu hindi news a massive fire broke out in parsha
Published On: Apr 05, 2026 | 09:00 AM