Success Story: सिर्फ 21 की उम्र में UPSC Rank 13, फिर भी नहीं बनीं IAS, कौन हैं यंगेस्ट टॉपर विदुषी सिंह

 
 Success Story:  Success Story:
Success Story:  देश में लाखों युवा IAS बनने का सपना देखते हैं, लेकिन अयोध्या की रहने वाली 21 साल की विदुषी सिंह ने कुछ अलग कर दिखाया। उन्होंने ना सिर्फ अपने पहले प्रयास में UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास की, बल्कि बिना कोचिंग किए ऑल इंडिया रैंक 13 हासिल कर ली। पर सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने IAS या IPS नहीं, बल्कि IFS (Indian Foreign Service) को चुना। उनके इस फैसले के पीछे एक भावनात्मक वजह है। वह अपनी दादा-दादी का सपना पूरा करना चहाती थी।  विदुषी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या की रहने वाली हैं, हालांकि उनका जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ। उनके पिता दीपेंद्र प्रताप सिंह अयोध्या में विद्युत विभाग में इंजीनियर हैं, और मां प्रीति सिंह एक सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्या हैं। घर में पढ़ाई का माहौल शुरू से ही ऐसा था जिसने विदुषी को शुरुआत से ही एक फोकस और अनुशासित सोच दी।

कॉलेज से ही शुरू की UPSC की तैयारी

विदुषी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दूसरे साल में ही उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी। सेकंड ईयर तक उन्होंने पूरा सिलेबस खत्म कर लिया था और थर्ड ईयर के खत्म होते-होते वे परीक्षा देने के लिए पूरी तरह तैयार थीं। जहां अधिकतर छात्र UPSC के लिए बड़ी-बड़ी कोचिंग क्लासेस जॉइन करते हैं, वहीं विदुषी ने यह सफर बिना किसी कोचिंग के तय किया। उन्होंने 2022 की UPSC परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में दी और देशभर में 13वीं रैंक हासिल कर मिसाल कायम कर दी।

IAS या IPS नहीं, IFS को दी प्राथमिकता

विदुषी की सोच बाकी लोगों से बिल्कुल अलग थी। उन्होंने अपने डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म में IAS या IPS के बजाय IFS सेवा को अपनी पहली पसंद बताया। उनका मानना है कि विदेश सेवा में जाकर वे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रोशन कर सकती हैं। ये सपना उनके दादा-दादी का भी था, जिसे अब उन्होंने सच कर दिखाया।

विदुषी की सफलता से मिलती है सीख

विदुषी की सफलता हमें यह सिखाती है कि अगर लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। ना तो कोचिंग की कमी आड़े आई, ना ही उम्र का डर। महज 21 साल की उम्र में, अपने पहले प्रयास में UPSC पास कर IFS सेवा में जाना, वाकई प्रेरणादायक है।

Tags