IAS Tapasya Parihar || किसान की बेटी ने कर दिखाया कमाल, बिना कोचिंग बनीं अफसर, जानिये सफलता की कहानी

IAS Tapasya Parihar ||   यूपीएससी एग्जाम देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। UPSC की तैयारी करने के लिए बहुत से विद्यार्थी कोचिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन वे इसके बावजूद सफल नहीं होते।
IAS Tapasya Parihar || किसान की बेटी ने कर दिखाया कमाल, बिना कोचिंग बनीं अफसर, जानिये सफलता की कहानी
IAS Tapasya Parihar || Image credits ।। instagram

IAS Tapasya Parihar ||   यूपीएससी एग्जाम देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। UPSC की तैयारी करने के लिए बहुत से विद्यार्थी कोचिंग का सहारा लेते हैं, लेकिन वे इसके बावजूद सफल नहीं होते। ऐसी ही कहानी है मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रहने वाली तपस्या परिहार की, जिन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग ली। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने स्वयं पर भरोसा किया और 23वीं आईएएस अफसर बनीं।

तपस्या परिहार जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में रहने वाली है।12वीं तक केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की हुई है। वहीं उसके बाद तपस्या ने पुणे के इंडियन लॉ सोसाइटी लॉ कॉलेज में वकालत की पढ़ाई की। वहीं एक मीडिया हाउस हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक पुणे से कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद तपस्या परिहार ने यूपीएससी एग्जाम देने का निर्णय लिया। तपस्या ने एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग ली, लेकिन पहली कोशिश में वह असफल रही और सिर्फ प्री परीक्षा में फेल हो गईं।

https://www.instagram.com/p/Br0E16WDSOY/?img_index=1

IAS Tapasya Parihar || किसान की बेटी ने कर दिखाया कमाल, बिना कोचिंग बनीं अफसर, जानिये सफलता की कहानी
IAS Tapasya Parihar || Image credits ।। instagram

तपस्या परिहार (Tapasya Parihar) ने यूपीएससी परीक्षा में अपनी पहली कोशिश में असफलता के बाद कोचिंग छोड़ दी और खुद की मेहनत करने का निर्णय लिया। इसके बाद, उन्होंने खुद की जांच पर ध्यान दिया। तपस्या ने दूसरे प्रयास में पढ़ाई शुरू की, तो उनका लक्ष्य अधिक से अधिक नोट्स बनाने और आंसर पेपर हल करने पर था। तपस्या परिहार ने यूपीएससी एग्जाम की तैयारी में रणनीति बदली और कड़ी मेहनत की। परीक्षा से पहले, उन्होंने रिवीजन पर ध्यान दिया और कई आंसर पेपर सॉल्व कर डाले। इसके बाद, तपस्या की मेहनत रंग लाई और 2017 में ऑल इंडिया सिविल सर्विस एग्जाम में 23वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने में सफल रहीं।

https://www.instagram.com/p/CV2-RPgDFzJ/?img_index=1

तपस्या परिहार (Tapasya Parihar) ने परिवार को यूपीएससी की तैयारी करने की इच्छा बताई, तो वे कुछ संकोच में थे, लेकिन फिर भी उन्होंने उनका साथ दिया। तपस्या के पिता विश्वास परिहार पहले किसान थे। तपस् या के चाचा विनायक परिहार, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ने उसे यूपीएससी की परीक्षा के दौरान काफी समर्थन दिया। तपस्या की दादी देवकुंवर परिहार नरसिंहपुर जिला पंचायत की मुखिया थीं।

यह भी पढ़ें ||  Hardik Pandya Comment On Natasa : तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक का पहला पोस्ट, हार्दिक पांड्या ने दिया रिएक्शन

https://www.instagram.com/p/B9bMqZYDVW_/?img_index=1

 

Focus keyword