Aaj Ka Rashifal 07 May 2024 || आज मिलेगी नौकरी, कारोबार में भी होगी तरक्की, घर आएगा मेहमान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 May 2024 ||  आज मिलेगी नौकरी, कारोबार में भी होगी तरक्की, घर आएगा मेहमान, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल, Today Rashifal In Hindi, Horoscope Today

मेष

आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप के कारण आपका अपमान हो सकता है। सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। व्यक्तिगत स्वार्थों को पीछे रखते हुए लोकहित के लिए काम करें। ठण्डी वस्तुओं का सेवन करें। आपके विरुद्ध दुर्भावना रखने वाले लोगों की पहचान होगी।

वृष

आज कुछ कारणों से आपके फोकस में कमी आयेगी। परिवार में उथल-पुथल हो सकती है। शाम के समय सत्सङ्ग और ध्यान आदि में मन लगा सकते हैं। अचल संपत्ति को लेकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मिथुन

आज अपनी अपेक्षाओं के अनुसार मेहनत नहीं कर पायेंगे। मन में बैठे डर को निकालने का प्रयास करें। सार्वजनिक उत्सवों में सम्मिलित हो सकते हैं। लेकिन आप उससे सन्तुष्ट शायद ही रहें। शोध कार्यों में आज आपको सफलता मिल सकती है।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में नया परिवर्तन आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। व्यवसायिक पार्टनर के साथ समय बितायेंगे। कर्जों को चुकाने में सफलता मिलेगी। जिस अवसर का इंतजार कर रहे थे, वह आपको आज मिल सकता है।

सिंह

आज आपकी मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। किसी पर भी आंख मून्दकर भरोसा न करें। दांपत्य संबंधों में प्रेम भावना बढ़ेगी। अपनी क्षमता का सही उपयोग करेंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय अवश्य दें। व्यापार में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा।

कन्या

आज आपको कुछ विरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में अनावश्यक विषयों के विचार चलते रहेंगे। इसीलिए आपको खाली नहीं बैठना चाहिए। सेहत को लेकर की गई  लापरवाही भविष्य में नुकसान देह सिद्ध हो सकती है।

तुला

आज अपनी बुद्धि विवेक से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। मन में दबी हुई भावनाओं को तुरन्त व्यक्त न करें। कर्मचारियों की सहायता से आपका कार्यभार कम होगा। वृद्धजनों की सेवा करेंगे। शाम को थोड़ा अकेलापन महसूस होगा।

वृश्चिक

आज आप आवश्यक सामान की ख़रीदारी कर सकते हैं। दैनिक आय में वृद्धि होगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह से संबंधित कोई रिश्ता सामने आ सकता है। मन में छिपे हुए भय को दूर करने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी।

धनु

आज समाजसेवा को लेकर मन में भाव उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के कारण सभी कार्य आसानी से सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में ऐच्छिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी की आलोचना न करें। तकनीकी कार्यों में रुचि लेंगे।

मकर

आज महिला सहकर्मियों का अपमान न करें। अधिक देर बैठकर काम करने से नुकसान होगा। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। विवाह से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्यादा परेशान न हों।

कुंभ

आज उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक अन्तर्द्वंद का शिकार हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। किसी पुराने मित्र की मुलाक़ात से आनन्द की अनुभूति होगी। दांपत्य जीवन की कठिनाई दूर होगी।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप न होने दें। परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये दिन अच्छा नहीं है। अपने भीतर अहम् भाव न पनपने दें।

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग