Rashifal 28 September: आज 7 राशि के जातकों को मिल सकती है कहीं से अच्छी खबर, पढ़ें राशिफल

हम आपको गुरुवार 28 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित […]

Rashifal 28 September: आज 7 राशि के जातकों को मिल सकती है कहीं से अच्छी खबर, पढ़ें राशिफल

हम आपको गुरुवार 28 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 September 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। किसी पारिवारिक सदस्य से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके लिए कोई मुसीबत खड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं, आप सावधान रहें। महत्वपूर्ण कारणों से घर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आज आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। बाहर कोई गरीब व्यक्ति दिखे तो उसे खाना खिला दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप पैसे का लालच न करें और सट्टेबाजी से दूर रहें। आपकी सही बात का भी विरोध हो सकता है। अगर आप किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो सफलता मिलने के योग हैं। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी को सैर पर ले जा सकते हैं। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं लेकिन अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो भी आज का दिन आपके लिए शुभ है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। पुरानी चली आ रही परेशानियों का समाधान होगा। अपने व्यवसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इस समय किसी भी ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं। कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है। आपकी उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्मीद है। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। कानूनी विवाद में आपको सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में कठिनाइयों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए, इससे आपको लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। अनुकूल समय चल रहा है। करियर और कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए की गई कोशिशों में सफलता मिलेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की कोशिश काफी हद तक सफल रहेगी। धार्मिक गतिविधियों और सामाजिक कल्याण में भाग लेना आपके दिमाग में सबसे ऊपर होगा। आज आपकी पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको राजकीय मामलों में आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक कार्यों में आपके धन की व्ययता रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आज आप भी अच्छा महसूस करेंगे। जरूरत से ज्यादा किसी की बात का उत्तर देना ठीक नहीं रहेगा। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। काले रंग से परहेज रखें। कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें। कारोबारी मामलों में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। व्यवसाय में आज संघर्ष करना होगा। छात्रों को आलस्य का परित्याग करना होगा। किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर इस दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में जानकारी न दें अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य से संबंधित समस्या के कारण घर और व्यापार दोनों में सामंजस्य बनाए रखना होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको काफी ज़्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है, किसी तरह की अनहोनी घटना होने के भी योग बने हुये हैं। आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। यदि आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी आएगी,तो उसे भी आप खुश प्रसन्न होकर निभाएंगे जिससे आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। इसमें समय व्यतीत करें। आज आपके अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कलात्मक और ग्लैमर गतिविधियों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घर की व्यवस्था ठीक रहेगी। आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। आज कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगी। आप किसी कानूनी कार्य को अपने हाथ में ना लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि हाल ही में आप किसी कानूनी मामले में फंस गए थे तो आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप क्रोध में कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, इसलिए आपको क्रोध न करने की सलाह देते हैं। अपने कार्यों को सावधानी से पूरा करें, थोड़ी सी भी लापरवाही हानिकारक साबित हो सकती है। पैसे उधार न लें। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिल सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है।

सुपर स्टोरी

Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान Traffic Challan Rules: ट्रैफिक के इन नियमों से किया खिलवाड़, घर पहुंचने से पहलें आ जाएगा हजारों का चालान
Traffic Challan Rules: नियम बहुत बदल गए हैं जैसे-जैसे लोग डिजिटल होते जा रहे हैं। ट्रैफिक निगरानी प्रणाली भी बदल...
New Traffic Rules: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाए सावधान ! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान
Teacher's Day 2024 : भारत में सितंबर, तो दुनिया के कई देशों में 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे जानें
Lowest Home Loans : इन बैंकों में मिलेगा आपको सबसे सस्ता होम लोन, अभी चेक करें इन सरकारी बैंकों की ब्याज दरें
Traffic Rules Update: अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा ₹2000 का चालान! सड़क पर बाईक चलाने से पहले जान लिजिए यह नियम
Hurun India Rich List 2024 || ये हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला, 47 हजार करोड़ की कमाई
Dhirendra Krishna Shastri net worth: करोड़ो के मालिक है बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग