Pratibha Singh: भाजपा प्रवक्ता बोले- महिलाओं का दर्द समझें प्रतिभा सिंह, 1500 का वादा करें पूरा
Pratibha Singh: शिमला। मंडी जिले की कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह पिछले साढ़े चार साल से क्षेत्र से गायब हैं और आज भी लोगों की हमदर्द हैं। हम सिर्फ उनसे अनुरोध करते हैं कि वे जो महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा किया था, उसे पूरा करें। यह प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा ने […]
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिभा सिंह कांग्रेस पार्टी में एक मूर्ति की तरह रह गई हैं, जो कुछ करना चाहते हैं लेकिन कोई और काम करता है। कांग्रेस पार्टी बेवकूफ और झूठ बोलती है। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपनी सत्ता हासिल करने के बाद से सिर्फ झूठ बोली है। केंद्र ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मंडी में 31 करोड़ रुपए बांटने का पैसा भेजा है। हमारे पास तथ्य हैं कि सीएम सुक्खू सिर्फ भाषण दे रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि शायद कांग्रेस के नेताओं को यह तकलीफ है कि मंडी जिले से केवल एक ही विधानसभा सीट उनकी झोली में आई है और उनकी सांसद प्रतिभा सिंह को भी यही तकलीफ है कि मंडी संसदीय क्षेत्र ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया। जनता का साथ ना देना एक नेता के लिए ग्राफ गिरने जैसा होता है। प्रतिभा सिंह को आगामी लोक सभा चुनाव से डर लग रहा है। आज कांग्रेस के नेता मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रहे हैं, चले चलाए कॉलेज यूनिवर्सिटी को ठप करने का काम कर रहे हैं। सड़कें ना ठीक करके जनता को असुविधा प्रदान कर रहे हैं। आज सड़कें खुद बोल रही हैं कि हमारे हाल क्या हैं, कुछ चीजें छुपती नहीं हैं।Tags: Pratibha Singh
सुपर स्टोरी
Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा
Emergency fund : मुसीबत में पैसों की कमी से परेशान न हों, जानिए गोल्ड लोन, एडवांस सैलरी लोन और अन्य...
Best FD Rates : 1 साल की FD पर होगी बंपर कमाई, इन बैंकों में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, चेक करें लिस्ट