हिमाचल

Himachal News || मंडी में चलती जीप पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौ*त, चार गंभीर घायल 

Himachal News || मंडी में चलती जीप पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौ*त, चार गंभीर घायल 
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • मंडी के बिंद्राबणी में हुआ हादसा
  • महिला की मौके पर हुई मौत
  • एक माह पहले इसी स्थान पर ब्यास में गिरे थे दो चालक

Himachal News || मंडी। हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। लेकिन बारिश और बर्फबारी अपने साथ आफत भी लेकर आती है। बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने लगते हैं। ऐसी ही एक घटना हिमाचल के मंडी जिला से सामने आई है। यहां सड़क पर चलती एक जीप पर पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर आ गिरे। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंडी के बिंद्राबणी में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के मंडी पंडोह मार्ग पर बिंद्राबणी में आज यानी बुधवार दोपहर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि जीप जब करीब पौने चार बजे के आसपास बिंद्राबणी से गुजर रही थी, तभी अचानक से पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने लगे। इसमें एक बड़ा पत्थर जीप पर आकर गिरा। यह बड़ा पत्थर जीप के अंदर सीट पर आकर गिरा। 

महिला की मौके पर हुई मौत

इस हादसे में जीप में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीप में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगांे ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जोनल अस्पताल मंडी भेजा। वहीं पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

एक माह पहले इसी स्थान पर ब्यास में गिरे थे दो चालक

यह हादसा बिंद्राबणी स्थित खिड़ी रा ढग में वन विभाग की पुरानी चेकपोस्ट के पास हुआ है। इसी स्थान पर एक माह पूर्व दो चालकों की ब्यास नदी में गिरने से मौत हो गई थी। बता दें कि बीते रोज कांगड़ा जिला के इंदौरा में भी जेसीबी से पहाड़ी से मिट्टी निकालते समय भारी भरकम मलबा जेसीबी पर आ गिरा था। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन
Web Title: Himachal news stone fell from hill on moving jeep in