Himachal News || हिमाचल में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर खूब बरसे जूते-थप्पड़, गंभीर रूप से घायल, बोले- BJP ने पिटवाया

Himachal News || हिमाचल में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर खूब बरसे जूते-थप्पड़, गंभीर रूप से घायल, बोले- BJP ने पिटवाया

Himachal News || बिलासपुर। हिमाचल में बाहुबलियों के हौंसले कितने बुलंद हो गए हैं, इसका ताजा उदाहरण हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां बिलासपुर सदर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में बंबर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके शरीर पर काफी चोटें लगी हैं। ऐसे में अगर सरकार के लोग ही सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर आम जनता कितनी सुरक्षित होगी। इस बात का अंदाजा बंबर ठाकुर के साथ हुई मारपीट से लगाया जा सकता है। 

बंबर ठाकुर के साथ मारपीट की यह घटना बिलासपुर जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित भराड़ी के पास स्थित रेलवे प्रोजेक्ट कार्यालय में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को यहां रेलवे ऑफिस के पास कुछ बदमाशों ने बंबर ठाकुर और उनके बेटे ईशान ठाकुर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बंबर ठाकुर को काफी चोटें आई हैं। बंबर ठाकुर के चेहरे पर चोट लगने और खून निकलते हुए कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। पूर्व विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बंबर ठाकुर जबली स्थित रेललाइन निर्माण कार्य के कार्यालय में गए थे। वहां कुछ लोगों ने उनके साथ पहले तो बहसबाजी शुरू कर दी और फिर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बंबर ठाकुर पर हमले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मामले की पुलिस को सूचना दी गई। बंबर ठाकुर को इस हमले में ज्यादा चोटें आई हैं। जबकि उनके बेटे ईशान ठाकुर को कम चोटें आई हैं। बंबर ठाकुर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस हमले के आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाए हैं और कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने हिरासत में लिए कुछ लोग 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और उनके बेटे ईशान ठाकुर पर हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस मामले में डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि बंबर ठाकुर को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।बता दें कि बंबर ठाकुर मौजूदा समय में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हैं। बंबर ठाकुर साल 2012 में कांग्रेस की टिकट पर बिलासपुर सदर से विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने साल 2017 और 2022 में भी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सुपर स्टोरी

Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा Emergency fund : अचानक आ पड़े कोई मुसीबत तो कैसे होगा पैसों का इंतजाम? ये 4 तरीके बन सकते हैं सहारा
Emergency fund : मुसीबत में पैसों की कमी से परेशान न हों, जानिए गोल्ड लोन, एडवांस सैलरी लोन और अन्य...
Real Paisa Kamane Wala App: यह है ऑनलाईन पैसे कमाने का रियल ऐप, हर दिन 1200 रूपये की कमाई
EPFO Online Life Certificate: EPFO ने 78 लाख पेंशनर्स को दी है ये सौगात, घर बैठे-बैठे सबमिट करें लाइफ़ सर्टिफ़िकेट
Best FD Rates : 1 साल की FD पर होगी बंपर कमाई, इन बैंकों में मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, चेक करें लिस्ट
HAS Oshon Sharma : कौन हैं हिमाचल की लेडी HAS ओशिन शर्मा?, जिसे पहले DC ने भेजा नोटिस फिर सरकार ने किया तबादला
PNB Bank : PNB के ग्राहकों को एक अक्टूबर से लगेगा बड़ा झटका, 5 बड़े नियमों में होगा बदलाव
RBI New Guideline: RBI ने 500 रुपये के नोट को लेकर जारी की बड़ी गाइडलाइन, जान ले नहीं तो होगा पछतावा