हिमाचल में जल्द होगा बड़ा सियासी फेरबदल! CM सुक्खू ने खोले पत्ते, मंत्रिमंडल से भी बन सकता है कांग्रेस का नया अध्यक्ष

 
 हिमाचल में जल्द होगा बड़ा सियासी फेरबदल! CM सुक्खू ने खोले पत्ते, मंत्रिमंडल से भी बन सकता है कांग्रेस का नया अध्यक्ष

Photo Credit:  हिमाचल में जल्द होगा बड़ा सियासी फेरबदल! CM सुक्खू ने खोले पत्ते, मंत्रिमंडल से भी बन सकता है कांग्रेस का नया अध्यक्ष

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन में बड़े बदलाव की सियासी बिसात बिछ चुकी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है कि प्रदेश को जल्द ही नया कांग्रेस अध्यक्ष मिलेगा और इसके बाद उनकी कैबिनेट का चेहरा भी बदलेगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि यह प्रक्रिया अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी।

अध्यक्ष पद के लिए CM सुक्खू का नया फॉर्मूला
यह लगभग तय हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष का चेहरा बदलने वाला है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस पर एक बड़ा राजनीतिक दांव चलते हुए कहा, "मैंने अध्यक्ष पद के लिए हाईकमान को कोई नाम नहीं दिया है, लेकिन मैंने चिट्ठी लिखकर यह जरूर कहा है कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) से या फिर मंत्रिमंडल के किसी सदस्य में से बनाया जाए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर कोई मंत्री अध्यक्ष बनना चाहता है तो पहले उसकी राय भी ली जानी चाहिए। सीएम के इस बयान से साफ है कि उन्होंने मौजूदा अध्यक्ष को बदलने के संकेत दे दिए हैं और नए समीकरणों के लिए रास्ता खोल दिया है।

केंद्र से मांगी विशेष राहत, भाजपा पर साधा निशाना
राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ सीएम ने प्रदेश के आपदा प्रभावित हालात पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मानसून में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए सरकार केंद्र से लगातार विशेष राहत पैकेज (Special Relief Package) की मांग कर रही है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इलाके में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी (Jagat Singh Negi) के खिलाफ हुए प्रदर्शन और FIR पर सीएम ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे का अपमान किया है। मंत्री की गाड़ी पर तिरंगा लगा था, उस पर जूते फेंकना शोभा नहीं देता। कांग्रेस ने देश की एकता और तिरंगे के सम्मान के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे बलिदान दिए हैं।

Tags