पांगी से वाया साच-पास चंबा के लिए कल से शुरू होगी HRTC बस, PWD ने दी फिटनेस रिपोर्ट

जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को अब जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए दिक्कतें पेश नहीं आएंगी। HRTC द्वारा कल से यानी 19 जुलाई से पांगी से जिला मुख्यालय के लिए वाया साच पास बस सेवा शुरू की जाएगी।

पांगी से वाया साच-पास चंबा के लिए कल से शुरू होगी HRTC बस, PWD ने दी फिटनेस रिपोर्ट

पांगी: जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों को अब जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए दिक्कतें पेश नहीं आएंगी। HRTC द्वारा कल से यानी 19 जुलाई से पांगी से जिला मुख्यालय के लिए वाया साच पास बस सेवा शुरू की जाएगी। हालांकि इससे पहले निगम की ओर से ट्रायल के रूप में चलाया जाएगा। उसके बाद 20 जुलाई को रेगूलर रूट पर चलाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से HRTC को दो दिन पहले सड़क का फिटनेस रिपोर्ट दिया गया है। अब 19 जुलाई को HRTC की बस को भी ट्रायल के तौर पर भेजा जाएगा। हलांकि यह ट्रायल मौसम पर निर्भर रहेगा। यदि मौसम खराब रहता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा।

पांगी घाटी से जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा शुरू होने के बाद सवारियों को टैक्सियों में अत्याधिक किराया खर्च करने की जरूरत नहीं रहेगी। सवारियां करीब 305 रुपये खर्च कर पांगी मुख्यालय किलाड़ से चंबा व पहुंच पाएंगी। इससे इससे पहले सवारियों को टैक्सियों में करीब 1000 रुपये किराया खर्च कर चंबा व किलाड़ पहुंचना पड़ता था। किलाड़ से चंबा के लिए HRTC की बस चलने से लोगों को अधिक सफर करने से भी निजात मिलेगी। चंबा से वाया साच पास किलाड़ की दूरी करीब 175 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में आठ से दस घंटे का समय लगेगी।

यह बस किलाड़ से सुबह 9 बजे चंबा के लिए रवाना होगी। वहीं चंबा से सुबह 5:15 को किलाड़ पांगी रूट पर चलेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए HRTC सब डिपो पांगी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि निगम की ओर से आज ट्रायल किया जाना था। लेकिन रात को हुई बारिश के कारण इस ट्रायल को कल तक टाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई के बाद चंबा के लिए पांगी किलाड़ से HRTC बस सेवा शुरू की  जाएगी।

Tags:

सुपर स्टोरी

Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday List :  सितंबर लगभग आने वाला है, इसलिए अक्तूबर (october) में होने वाली बैंक छुट्टियों को जानना महत्वपूर्ण...
New Rules : 1st October से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा
GNSS System : टोल टैक्स देने वालों के लिए खु्शखबरी, अब हर गाड़ी में लगेगा GNSS सिस्टम, फाइल हुई तैयार!
UPSC Success Story: बैंक की नौकरी छोड़े बिना सिर्फ 5 घंटे पढ़ाई कर बनी आईएएस अधिकारी
Good News : मोदी सरकार ने पलभर में खत्म कर दी बड़ी समस्या, 18 माह के एरियर को लेकर भर दी कर्मचारियों की झोली
E-Shram Card वालों की आई मौज, आनी शुरू हुई 3,000 रुपए महीना की किस्त!
बड़ी उपलब्धि: हिमाचल की बेटी केंद्र सरकार के SFOIO में असिस्टेंट डायरेक्टर