Pangi Mindhal Yatra 2024 || एक जून से शुरू होगी मिंधल माता यात्रा, तैयारियाें में जुटा पांगी प्रशासन
| Edited by | रंजना राणा |
On
Pangi Mindhal Yatra 2024 || पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ऐतिहासिक मिंधल माता यात्रा की तैयारियां पांगी प्रशासन की ओर से कर ली गई है। एक जून से मिंधल माता यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा तीस जून तक चलेगी।
Pangi Mindhal Yatra 2024 || पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ऐतिहासिक मिंधल माता यात्रा की तैयारियां पांगी प्रशासन की ओर से कर ली गई है। एक जून से मिंधल माता यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा तीस जून तक चलेगी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालु मिंधल माता के मंदिर में पहुंचेंगे। 30 दिनों तक मिंधल माता मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहेगी। मिंधल माता यात्रा के आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारियां पूरी कर ली है। यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर में टेंट लगाए जाएंगे।