सरकारी योजना

SBI Amrit Kalash FD Scheme || 31 तारीख के बाद नहीं मिलेगी SBI में ये सुविधा, सिर्फ 20 दिन का बचा है समय

SBI Amrit Kalash FD Scheme ||   अगर आप भी SBI  ग्राहक हैं और वहां पर FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो 31 मार्च आपके लिए काफी जरूरी है. एसबीआई ग्राहकों को 31 मार्च तक अमृत कलश एफडी स्कीम की सुविधा दे रहा है. एसबीआई ने अभी तक इसकी समय सीमा को बढ़ाने का कोई ऐलान नहीं किया है.…
An image of featured content
This is the caption text

SBI Amrit Kalash FD Scheme ||   अगर आप भी SBI  ग्राहक हैं और वहां पर FD कराने का प्लान बना रहे हैं तो 31 मार्च आपके लिए काफी जरूरी है. एसबीआई ग्राहकों को 31 मार्च तक अमृत कलश एफडी स्कीम की सुविधा दे रहा है. एसबीआई ने अभी तक इसकी समय सीमा को बढ़ाने का कोई ऐलान नहीं किया है. निवेशकों के पास अभी इस स्कीम का फायदा लेने के लिए सिर्फ 20 दिन का समय बचा है.

400 दिन की एफडी इस स्कीम के तहत बैंक 400 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 7.1 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.  बता दें एसबीआई की अमृत कलश स्कीम की डेडलाइन 31 दिसंबर 2023 को खत्म हो रही थी, जिसे बढ़ाकर 31 मार्च 2024 तक कर दिया गया था. वरिष्ठ नागरिकों को 7.60 फीसदी ब्याज सीनियर सिटीजन (senior citizen) को इस स्कीम पर 7.60 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिल रहा है. इस स्कीम में ग्राहक अधिकतम 2 करोड़ का निवेश कर सकते हैं.

कैसे खुलवा सकते हैं FD?

आप किसी भी नजदीकी एसबीआई बैंक में जाकर यह अकाउंट ओपन करा सकते हैं. इसके अलावा आप इंटरनेट बैंकिंग और एसबीआई योनो ऐप के जरिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं. स्पेशल एफडी में मिलेगा ज्यादा ब्याज एसबीआई की अमृत कलश स्पेशल एफडी में ग्राहकों को ब्याज का फायदा मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर मिलता है. ब्याज की राशि को ग्राहकों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. 7 दिन से 10 साल तक की एफडी एसबीआई सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी की सुविधा दे रहा है. इस अवधि के लिए 3.50 फीसदी से 7 फीसदी ब्याज का फायदा मिलेगा.

विज्ञापन
Web Title: This facility will not be available in sbi after 31st
End of Article