मनोरंजन

Chandrika Dixit || हर दिन वड़ा पाव बेच कितना कमाती है चंद्रिका दीक्षित, कमाई सुन चौंकेंगे

Chandrika Dixit ||  ‘वड़ा पाव गर्ल’ Chandrika Dixit इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ रही हैं। हाल ही में शो का प्रीमियर एपिसोड स्ट्रीम हुआ, जिसमें सभी कंटेस्टेंट की एंट्री दिखाई गई।  क्या आप जानते हैं वड़ा पाव गर्ल की डेली इनकम  पर्पल साड़ी में पहुंचीं Chandrika Dixit ने वड़ा […]
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • क्या आप जानते हैं वड़ा पाव गर्ल की डेली इनकम 
  • वड़ा पाव गर्ल को मेल के जरिये मिला बिग बॉस OTT का ऑफर
  • चंद्रिका का वड़ा पाव खाने बाहर से आते थे लोग 
  • बिग बॉस OTT के तीसरे सीजन के कंटेस्टेंट 

Chandrika Dixit ||  ‘वड़ा पाव गर्ल’ Chandrika Dixit इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ रही हैं। हाल ही में शो का प्रीमियर एपिसोड स्ट्रीम हुआ, जिसमें सभी कंटेस्टेंट की एंट्री दिखाई गई। 

क्या आप जानते हैं वड़ा पाव गर्ल की डेली इनकम 

पर्पल साड़ी में पहुंचीं Chandrika Dixit ने वड़ा पाव से रोजाना होनेवाली कमाई को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेच रोजाना 40 हजार कमाती हैं।  यानी वड़ा पाव बेचकर Chandrika Dixit हर महीने 12 लाख रुपए कमाती हैं। ये इनकम एक IAS-IPS की सैलरी से भी कहीं ज्यादा है।  चंद्रिका ने लोगों से मिलने वाले तानों को लेकर कहा- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। लोग अक्सर दूसरों के संघर्षों को जाने बिना उनकी लाइफ पर कुछ भी कमेंट करते हैं। 

वड़ा पाव गर्ल को मेल के जरिये मिला बिग बॉस OTT का ऑफर

 Chandrika Dixit ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें एक मेल आया था, जिसमें ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ऑफर मिला। हालांकि, तब उन्हें लगा कोई मजाक कर रहा है।  बता दें कि Chandrika Dixit ने 30 अप्रैल को दिल्ली के पीतमपुरा में अपने बेटे के बर्थडे पर भंडारा किया था। इसके चलते काफी जाम लगा था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया था।   इंदौर की रहने वाली Chandrika Dixit पहले हल्दीराम में जॉब करती थी। बाद में बेटे की तबीयत खराब होने पर नौकरी छोड़ दी। इसके बाद पीतमपुरा में वड़ा पाव की रेहड़ी शुरू की। 

चंद्रिका का वड़ा पाव खाने बाहर से आते थे लोग 

धीरे-धीरे चंद्रिका का वड़ा पाव इतना फेमस हो गया कि सड़क में लंबी-लंबी कतारें लगने लगीं। लोग दूर-दूर से वड़ा पाव खाने आने लगे। इस तरह Chandrika Dixit फेमस हो गईं। बता दें कि बिग बॉस OTT के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था। वहीं, दूसरा सीजन सलमान खान ने। इस बार शो का तीसरा सीजन अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। Image credits: Social Media

बिग बॉस OTT के तीसरे सीजन के कंटेस्टेंट 

बिग बॉस OTT के तीसरे सीजन में सना मकबूल, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया, शोभा डे, अरमान मलिक और दोनों बीवियां भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Web Title: How much does chandrika dixit earn every day by selling