Education/Jobसुपर स्टोरी

बड़ी उपलिब्ध: हिमाचल की आर्या डोगरा ने जेईई मेन 99.42 प्रतिशत अंक लेकर चमकाया नाम

आर्या को भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में प्रवेश मिला है
An image of featured content
This is the caption text

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के दायरे में आने वाले मनई निवासी आर्या डोगरा पुत्री डॉ. राजीव डोगरा ने जेईई मेन परीक्षा (jee main examination) में 99.42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब आर्य को भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में प्रवेश मिल गया है।यह क्षेत्र के लिए बहुत खुशी की बात है। डोगरा के पिता हिमाचल प्रदेश सरकार (government) में एडीएल (राज्य कर एवं उत्पाद शुल्क के अतिरिक्त आयुक्त) हैं। उनकी मां पूजा डोगरा आहार विशेषज्ञ और गृहिणी हैं।

दादा सतदेव डोगरा प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त (retired) हुए हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं।  इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बेटी आर्या डोगरा, माता-पिता, समस्त परिजनों व चंगर क्षेत्र के समस्त निवासियों को बधाई (congratulations) दी।

उन्होंने कहा कि आर्या डोगरा की कड़ी मेहनत, लगन और भारत के शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तमिलनाडु के त्रिची में प्रवेश पाना न केवल पंचायत माने के लिए बल्कि चंगर क्षेत्र के लोगों के लिए भी गर्व का क्षण है। इस अवसर पर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया (Kewal singh pathania) ने कहा कि बेटी की यह उपलब्धि चंगर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन
Web Title: Maneis arya dogra shines in jee main by scoring 9942