Education/Jobचंबा

Chamba News || चंबा के 10वीं पास युवाओं के लिए 200 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक करें आवेदन

Chamba News ||| चंबा || जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 29 दिसंबर को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में होने वाले इस परिसर साक्षात्कार के दौरान टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुड़गांव में स्टूडेंट ट्रेनी के कुल 200 पदों को भरा जाएगा। कंपनी…
An image of featured content
This is the caption text

Chamba News ||| चंबा || जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 29 दिसंबर को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में होने वाले इस परिसर साक्षात्कार के दौरान टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुड़गांव में स्टूडेंट ट्रेनी के कुल 200 पदों को भरा जाएगा। कंपनी के द्वारा ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी और 2 साल के बाद परीक्षा पास होने के बाद एनसीवेट का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 16,500 रुपए मानदेय दिया जाएगा। परिसर साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर जिला रोजगार कार्यालय बालू में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चम्बा के दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
Web Title: Recruitment for 200 posts for 10th pass youth of chamba
End of Article