Himachal News || हिमाचल के इस जिले में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर निकली भर्ती, हर महीने 19 हजार तक मिलेगी सैलरी

Himachal News || रिकंगपिओ || नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड, (SIS India Limited) आरटीए बिलासपुर ने किन्नौर जिला में सुरक्षा गार्डों के लिए 100 पद जारी किए हैं। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सीमा गुप्ता ने यह सूचना दी है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इन पदों के […]
Himachal News || हिमाचल के इस जिले में  सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर निकली भर्ती, हर महीने 19 हजार तक मिलेगी सैलरी
This is the caption text

Himachal News || रिकंगपिओ || नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड, (SIS India Limited) आरटीए बिलासपुर ने किन्नौर जिला में सुरक्षा गार्डों के लिए 100 पद जारी किए हैं। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर सीमा गुप्ता ने यह सूचना दी है। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इन पदों के लिए दसवीं पास होना चाहिए।

परीक्षार्थी 21 से 37 वर्ष का होना चाहिए। परीक्षार्थी का वजन 54 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए और उनकी लम्बाई 168 सेंटीमीटर से अधिक होनी चाहिए। सिक्योरिटी गार्ड (security guard) को प्रतिमाह 16500 से 19 हजार रुपए मिलेंगे। इस पद के योग्य उम्मीदवारों को 27 दिसंबर, 2023 को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ (District Employment Office Reckong Peo)  में सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय निचार में पहुंचना चाहिए। 01786-222291 पर अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन