WhatsApp Facebook Twitter YouTube Instagram
Pangi Ghati Danik Logo

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सोने के दाम आज हुई जबरदस्त गिरावट

An image of featured content फोटो: PGDP

Gold Rate Today In India:  आज शुक्रवार यानि 13 सितंबर 2024 को सोने के भाव में गिरावट हुई है। जिससे बाजार में हलचल मच गई है। सोने के दाम में 200 रुपये की कमी आई है, जिससे ग्राहकों और ज्वैलर्स के बीच खुशी का महौल बना हुआ है। सोने के भाव में आई इस कमी के कारण ज्वेलरी की मांग में तेजी से बढ़ रही है। खासकर उन ग्राहकों के बीच जो त्योहारों और शादियों के लिए सोना खरीदने की प्लान बना रहे थे।

सोने के दाम में 200 रुपये की गिरावट से ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर हो सकती है। यदि आप भी सोना खरीदने की सोच रहे है तो दो तीन दिनों के भीतर सोने के दाम में और कटौती हो सकती है। ज्वैलर्स का मानना है कि सोने की कीमतों में गिरावट आने के बाद ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। त्योहारों और शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए लोग इस मौके का फायदा उठाने के लिए सोने के आभूषण खरीद रहे हैं। भारत में सोने की मांग काफी हद तक शादी और त्योहारों से जुड़ी होती है। लोग मानते हैं कि सोने की कीमतें भविष्य में बढ़ सकती हैं, इसलिए इस समय सोना खरीदना समझदारी भरा कदम हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन फिलहाल सोने के दामों में आई कमी ने ग्राहकों को आकर्षित किया है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली67,19073,290
मुंबई67,04073,140
अहमदाबाद67,09073,190
चेन्नई67,04073,140
कोलकाता67,04073,140
गुरुग्राम67,19073,290
लखनऊ67,31073,290
बेंगलुरु67,04073,140
जयपुर67,19073,410
पटना67,09073,190
भुवनेश्वर67,04073,140
हैदराबाद67,04073,140
Topics:
Next Story