Bharat Jodo Nyay Yatra || इस राज्य के CM ने Rahul Gandhi के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए निर्देश, जानिए पूरी डिटेल

Bharat Jodo Nyay Yatra || असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. इस दौरान राहुल गांधी भी वहीं मौजूद थे.
 
Bharat Jodo Nyay Yatra || इस राज्य के CM ने Rahul Gandhi के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए निर्देश, जानिए पूरी डिटेल

Bharat Jodo Nyay Yatra ||  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों असम के गुवाहाटी में है. मंगलवार को गुवाहाटी में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच फिर झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी शहर में यात्रा की इजाजत मांग रहे थे, लेकिन इजाजत न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त झड़प हो गई.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अब डीजीपी से बात करके राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। उनका कहना था कि ये असमिया संस्कृति का भाग नहीं हैं। राज्य में शांति है। ऐसी नक्सली चालें हमारी संस्कृति से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने कहा कि मैंने डीजीपी असम पुलिस को भीड़ को उकसाने के लिए आपके नेता राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और आपके हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में उपयोग करने का आदेश दिया है। आपके अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन से अब गुवाहाटी में भारी जाम हो गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में यात्रा की इजाजत नहीं है, जबकि राहुल गांधी की यात्रा शहर‌ के अंदर की तरफ बढ़ रही थी. इसी वजह से रोड पर बाद में पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे और इसी दौरान कांग्रेस नेता की  बस के साथ चल रहे लोगों की पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "बीजेपी सरकार जितना अत्याचार करेगी, जितनी पाबंदी लगाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी का हाथ और शक्तिशाली होगा, बीजेपी सरकार समझ नहीं पा रही है कि हमारी यात्रा का क्या विकल्प हो सकता है."

Tags