Aaj Ka Mausam 20 June 2024 || आज से बदलेगा कई राज्यों का मौसम, होगी झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam 20 June 2024 || आज से बदलेगा कई राज्यों का मौसम, होगी झमाझम बारिश

Aaj Ka Mausam 20 June 2024 ||  पिछले कुछ दिनों से भारत के विभिन्न राज्यों में अग्निदेव का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी और लू का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि कई राज्यों में लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। यहां तक कि कुछ स्थानों पर तो लू चलने से लोगों की मौत की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस भीषण गर्मी से त्रस्त जनता को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मौसम विभाग (weather department)  ने अगले 3 दिनों के दौरान कई राज्यों में मानसून की बारिश होने की संभावना जताई है।

मानसून की बारिश से तापमान घटेगा

मौसम विभाग (weather department) ने कहा कि अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मानसून की बारिश होने से तापमान कम हो सकता है। इन राज्यों में बारिश की उम्मीद है, जो लोगों को भयंकर गर्मी से कुछ राहत देगी।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

अगले पांच दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश होने की उम्मीद है, मौसम विभाग (weather department) ने बताया है। साथ ही आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले पांच दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक और माहे में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

लू की चेतावनी

मौसम विभाग (weather department)  ने हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, 20 जून से 23 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी लू की संभावना है। साथ ही, कई राज्यों में राते इस दौरान गर्म रह सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में लू होगा। लू का अलर्ट आज से 23 जून तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में जारी किया गया है।

सुपर स्टोरी

Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट Holiday List : अक्तूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन नहीं होगा कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holiday List :  सितंबर लगभग आने वाला है, इसलिए अक्तूबर (october) में होने वाली बैंक छुट्टियों को जानना महत्वपूर्ण...
New Rules : 1st October से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा
GNSS System : टोल टैक्स देने वालों के लिए खु्शखबरी, अब हर गाड़ी में लगेगा GNSS सिस्टम, फाइल हुई तैयार!
UPSC Success Story: बैंक की नौकरी छोड़े बिना सिर्फ 5 घंटे पढ़ाई कर बनी आईएएस अधिकारी
Good News : मोदी सरकार ने पलभर में खत्म कर दी बड़ी समस्या, 18 माह के एरियर को लेकर भर दी कर्मचारियों की झोली
E-Shram Card वालों की आई मौज, आनी शुरू हुई 3,000 रुपए महीना की किस्त!
बड़ी उपलब्धि: हिमाचल की बेटी केंद्र सरकार के SFOIO में असिस्टेंट डायरेक्टर