नई दिल्ली: आधार कार्ड उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हुई है। सरकार 65 हजार लोगों को आधार कार्ड रद्द करने जा रही है। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 10 साल से अधिक पुराने आधार कार्ड की जानकारी को अपडेट करने के लिए मुफ्त ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया है।
केंद्र सरकार ने आधार की जानकारी को अपडेट करने के लिए बार-बार समय बढ़ाया है, लेकिन अब भी हजारों लोगों ने ऐसा नहीं किया है। भोपाल में ऐसे लगभग 65 हजार लोगों का आधार कार्ड कैंसिल हो सकता है जो अब तक अपना आधार नहीं अपडेट किया है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों को MyAadhaar पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
आज आधार कार्ड एक आवश्यक पहचान पत्र बन गया है, जो सरकारी योजनाओं से लेकर बैंक खाता खुलवाने तक में प्रयोग किया जाता है। 10 साल पुराने आधार में आपकी तस्वीर और पता बदल सकते हैं। धोखाधड़ी पर रोक लगेगी और सटीक जनसंख्यिकी डेटा प्राप्त होगा।
Uidai ने 10 वर्ष पुराने आधार में जानकारी अपडेट करने के लिए 14 दिसंबर तक का समय दिया है। पहले समय सीमा को तीन बार बढ़ाया गया था: 14 मार्च, 14 जून, 14 सितंबर अंतिम तिथि 14 दिसंबर है।