चंबामेरी पांगीहिमाचल

Chamba Pangi News : बाइक पर पांगी के सुराल भटोरी पहुंचे 70 विदेशी सैलानी

Chamba Pangi News: तीन देशों से सत्तर सैलानी बाइक पर जनजातीय क्षेत्र पांगी की वादियां निहारने के लिए सुराल भटोरी पहुंचे हैं। दिल्ली से बाइक पर वाया कुल्लू-मनाली होकर पांगी मुख्यालय किलाड़ पहुंचे। चारों ओर बर्फ से लदे पहाड़ों को देखकर सैलानी खुश यहाँ से वाया धरवास करते हुए सुराल भटोरी पहुंचे। चारों ओर बर्फ […]
An image of featured content
This is the caption text

Chamba Pangi News: तीन देशों से सत्तर सैलानी बाइक पर जनजातीय क्षेत्र पांगी की वादियां निहारने के लिए सुराल भटोरी पहुंचे हैं। दिल्ली से बाइक पर वाया कुल्लू-मनाली होकर पांगी मुख्यालय किलाड़ पहुंचे।

चारों ओर बर्फ से लदे पहाड़ों को देखकर सैलानी खुश

यहाँ से वाया धरवास करते हुए सुराल भटोरी पहुंचे। चारों ओर बर्फ से लदे पहाड़ों को देखकर सैलानी खुश हो जाते हैं। दो दिन से वे सैलानी सुराल में रह रहे थे। जहां टूरिस्ट गाइड वीर सिंह ने उनका स्वागत किया। इन सैलानियों को उनके टेंट में ठहराया गया था। उन्हें पांगी के सामान्य भोजन भी दिए गए। उन्होंने पांगी घाटी में फिर से जाने का विचार बनाया है।

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका से 70 विदेशी सैलानी आते हैं

टूरिस्ट गाइड वीर सिंह ने बताया कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका से 70 विदेशी सैलानी आते हैं। इनमें सैलानी भी थीं। उन्होंने पहाड़ों के बीच बने पानी के फव्वारे और सुराल भटोरी के सुंदर मैदान भी देखा। उनका कहना था कि सुराल में बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए कैम्प बनाया गया है। यहां कोई होटल या रेस्टोरेंट व्यवस्था नहीं है।

रात में सैलानियों के लिए  कैम्प फायर की व्यवस्था 

सैलानी खुले आसमान में रात बिताते हैं। इससे वे रोमांचित होते हैं। रात में सैलानियों के लिए भी कैम्प फायर की व्यवस्था की गई है। ऐसे पर्यटकों की आगमन से चंबा जिले में पर्यटन कारोबार चार गुना बढ़ सकता है। इन सैलानियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन