अभी-अभीचंबामेरी पांगीहिमाचल

पांगी में वन विभाग में कार्यरत दिहाड़ी दार लोगों के लिए खुशखबरी, खाते में एक साथ आई डेढ़ साल की सैलरी

Chamba Pangi News: पांगी:  चंबा (Chamba) जिले के दुर्गम क्षेत्र पांगी (Pangi) में कार्यरत 56 दिहाड़ी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। वन विभाग के इन कर्मचारियों को पिछले दो साल से वेतन नहीं मिला था।  जिससे वे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आखिरकार पांगी वन मंडल (Pangi […]
Chamba Pangi News:
Chamba Pangi News:
HIGHLIGHTS
  • कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत
  • संघ ने जताया आभार, कर्मचारियों की खुशी
  • वन मंडल अधिकारी का बयान
  • महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में

Chamba Pangi News: पांगी:  चंबा (Chamba) जिले के दुर्गम क्षेत्र पांगी (Pangi) में कार्यरत 56 दिहाड़ी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। वन विभाग के इन कर्मचारियों को पिछले दो साल से वेतन नहीं मिला था।  जिससे वे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आखिरकार पांगी वन मंडल (Pangi Forest Division) की ओर से उनका लंबित वेतन जारी कर दिया है। शुक्रवार और शनिवार को उनके बैंक खातों में डेढ़ साल का वेतन राशि ट्रांसफर कर दी गई, जिससे सभी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली हुई है।

कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

पांगी वन मंडल के अंतर्गत 36 नर्सरियों (Nurseries) में काम करने वाले ये कर्मचारी हर महीने ₹9000 वेतन पाते हैं। लेकिन 2023 से वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा था। कर्मचारियों ने कई बार सरकार और वन विभाग से गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्याएं अनसुनी रही। अब विभाग ने 2024 का पूरा वेतन और 2023 का आधा वेतन जारी कर दिया है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक स्थिरता मिली है।

संघ ने जताया आभार, कर्मचारियों की खुशी

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ (Daily Wage Workers Union) के अध्यक्ष राम सिंह ने इस फैसले पर संतोष जताया। उन्होंने कहा, “हम लंबे समय से वेतन की मांग कर रहे थे। कई बार वन मंडल अधिकारी और प्रशासन से मिले, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। अब जब वेतन मिल गया है, तो हम राहत महसूस कर रहे हैं। हम पांगी वन मंडल अधिकारी रवि गुलेरिया का आभार व्यक्त करते हैं।

वन मंडल अधिकारी का बयान

वन मंडल अधिकारी रवि गुलेरिया (DFO Ravi Guleria) ने कहा, “हमने कर्मचारियों के वेतन भुगतान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। 2024 का पूरा वेतन और 2023 का आधा वेतन अब जारी कर दिया गया है। इन कर्मचारियों ने नर्सरियों में कठिन परिस्थितियों में काम किया है, और उनका भुगतान मिलना जरूरी था। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसे हालात न बनें, इसके लिए विभागीय बजट आवंटन प्रक्रिया में बदलाव किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में

विषयविवरण
कुल कर्मचारी56 दिहाड़ी कर्मचारी
कहां कार्यरत हैं?36 नर्सरियों में
बकाया वेतन अवधि1.5 साल (2023-2024)
मासिक वेतन₹9000 प्रति कर्मचारी
वेतन जारी करने वाला विभागवन विभाग
विज्ञापन
Web Title: Relief to daily wage workers of pangi forest division one and a half years salary deposited in their accounts