Himachal Mandi News || मंडी में नहीं रूक रहे सड़क हादसे, वोल्वो बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर
| Edited by | रंजना राणा |
On
Himachal Mandi News || हिमाचल प्रदेश की सड़क हादसों का दौर जारी है। ताजा मामले में शनिवार सुबह किरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित जड़ोल में सवारियों से भरी एक वोल्वो बस ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे में बस मौके पर सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को बचाने के चलते ट्रक के साथ टकराई है।
Himachal Mandi News || उमेश भारद्वाज : मंडी || हिमाचल प्रदेश की सड़क हादसों का दौर जारी है। ताजा मामले में शनिवार सुबह किरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित जड़ोल में सवारियों से भरी एक वोल्वो बस ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे में बस मौके पर सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को बचाने के चलते ट्रक के साथ टकराई है। इस कारण वोल्वो बस में सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियों को चोटें आई हैं। इस हादसे में वोल्वो बस चालक सहित ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया है। हादसे के कारण बस और ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के एक वोल्वो बस किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दिल्ली से मनाली की ओर जा रही थी।
Focus keyword
Tags: Himachal news Himachal Pradesh Mandi news Hindi News Himachal Pradesh News Himachal himachal rain himachal pradesh rain landslide in himachal pradesh heavy rain in himachal pradesh himachal news today himachal pradesh landslide himachal pradesh rains himachal pradesh flood mandi flood in himachal pradesh himachal pradesh floods mandi flood flood in himachal himachal flood floods in himachal pradesh himachal flood news today