वायरल: 10 महीने बाद लोगों के लिए चली मुंबई लोकल, शख्स ने सिर झुकाकर किया प्रणाम, वायरल हो रही तस्वीर

नई दिल्ली: 1 फरवरी से Mumbai Local में एक बार फिर आम लोगों को अनुमति मिल गई है। कोरोना वायरस महामारी के कारण 10 महीने बाद लोगों को लोकल में यात्रा करने की अनुमति मिली है। इस दौरान एक तस्वीर सामने आई है, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, एक शख्स लोकल में चढ़ने से पहले सिर झुकाकर ट्रेन को प्रणाम करता है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि लोकल मुंबई वासियों के लिए कितनी अहमियत रखती है। mumbai local train news in hindi After 10 months, Mumbai local for people

Anand Mahindra ने भी इस तस्वीर को Twitter पर शेयर किया और साथ ही लिखा, ‘भारत की आत्मा… मैं प्रार्थना करता हूं कि हम इसे कभी न खोएं।।’ सोशल मीडिया पर लोग इस फोटो पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Posts