वायरल न्यूज़

‘Love you पुलिस मामा…” चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, पत्र में लिखा- 8 घर में चोरी कर चुके, दम है तो पकड़ कर दिखाओ

Motihari Viral News:  बिहार में चोरों का हौंसला बढ़ा है। उन्होंने हर दिन चोरी की बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। हाल ही में मोतिहारी जिले में चोरी का एक मामला सामने आया है, जो सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, सोमवार की दोपहर एक घर से लाखों का सामान उड़ाने के बाद चोरों ने […]
Love you पुलिस मामा
Love you पुलिस मामा
HIGHLIGHTS
  • रात में पुलिस ने चोरी की, दिन में

Motihari Viral News:  बिहार में चोरों का हौंसला बढ़ा है। उन्होंने हर दिन चोरी की बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। हाल ही में मोतिहारी जिले में चोरी का एक मामला सामने आया है, जो सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, सोमवार की दोपहर एक घर से लाखों का सामान उड़ाने के बाद चोरों ने पुलिस के नाम एक पत्र छोड़ दिया। चोरों ने पुलिस को पत्र लिखकर कहा कि वे पुलिस मामा को प्यार करते हैं, हम आपसे तेज हैं। अगर साहस है तो पकड़कर दिखाओ। चोरों ने पुलिस को इस तरह की खुली चुनौती दी है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

रात में पुलिस ने चोरी की, दिन में

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के बड़का गांव में चोरों ने दो सप्ताह के अंदर आठ घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सात घरों में चोरी के बाद पुलिस ने चोरों पर नकेल कसना शुरू कर दिया। इसके लिए पुलिस ने रात्रि गश्ती बढ़ाई तो चोरों ने आठवीं चोरी दिन के उजाले में ही कर डाली। चोर सोमवार की दोपहर रामायण सिंह के घर घुसे और लाखों रुपये के सामान की चोरी कर फरार हो गए। चोरी करने के बाद चोरों ने बाकायदा पुलिस के नाम एक पत्र भी छोड़ दिया है। चोरों ने लिखा, “आठ घर में चोरी कर चुके है, दो घर बाकी है, दम है तो पकड़ कर दिखाओ। मुझे पता है कि रात में लोग जागते हैं इसलिए दिन में चोरी की घटना को अंजाम दिया है और पत्र के अंत मे चोर ने लिखा -“लव यू पुलिस मामा ,आपसे तेज” ।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल एएसपी और थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का मुआयना किया। हालांकि, जिस घर में चोरी हुई है पुलिस उसे संदेहास्पद मान रही है। क्योंकि ग्रामीणों के अनुसार, खपड़ा वाले घर में छत के सहारे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है लेकिन पुलिस का कहना है कि छत के सहारे चोर के जाने का कोई प्रमाण नहीं है।

विज्ञापन
Web Title: Love you police mam thieves left a letter after stealing motihari