मुंबई: मुंबई के खार रेलवे स्टेशन से एक खौफनाक घटना की वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वयरल हो रहा है। जहां पर एक सिरफिरे आशिक ने एक 21 वर्षीय युवती को चलती ट्रेन के नीचे धक्का देने की कोशिश की। जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैंद हो गया है।
जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वयरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जब इस घटना की पुलिस ने जांच की तो लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने लड़के के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। लड़के की यह शर्मनाक करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। हलांकि पहले युवक ने खुद ट्रेन के आगे कूदने का नाटक किया और फिर लड़की को चलती ट्रेन के नीचे धकेलने की कोशिश की।
#WATCH मुंबई के खार रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने शादी से मना करने पर एक 21 वर्षीय लड़की को चलती ट्रेन के नीचे धक्का देने की कोशिश की। बांद्रा GRP के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया, "आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया। लड़की की हालत ठीक है। वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है।" (19.2.21) pic.twitter.com/3zoXihOq3c
Related Posts
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2021
कैमरे में कैद हुई घटना में देखा जा सकता है कि वह किस तरह लड़की को खींच रहा है। इस दौरान मौजूद रेलवे पुलिस के जवानों ने लड़की को बचा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।