वायरल न्यूज़

शादी के 10 दिनों बाद पुरी नहीं हुई ​दुल्हन की डिमांड, दूल्हे के ​खिलाफ केस करने पहुंची थाने

Bride Went To Police After Unfulfilled Desires
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • एक विवाद और सब खत्म
  • दूल्हा नहीं मानता
  • सर जी, दूल्हे को समझाइएगा न…

पत्रिका वायरल डेस्क: इस दिनों सोशल मीडिया (social media) पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई खबर के बारे में सर्च कर रहा है। वहीं आज हमें आपको इस खबर के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है। दरसल मामला बिहार का है, जहां पर  दुल्हन ने दूल्हे से शादी से पहले कुछ डिमांड रखी हुई थी। लेकिन डिमांड पूरी न होने के कारण दुल्हन पुलिस थाने पहुंची हुई है। और अपने पति के ​खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ है।  एक लड़की की शादी बिहार में होती है। तारीख पर बारात भी आती है। लड़की पक्ष के लोगों को लड़के पक्ष के लोगों का स्वागत है। पान और वरमाला के बाद दूल्हा मंडप में सात फेरे लेने आता है। लेकिन तभी शादी नहीं हो पाती। लेकिन दुल्हन अभी भी उसी दूल्हे के साथ सात फेरों की प्रतीक्षा करती है। बिहार के आरा ने एक अधूरे विवाह की रोचक कहानी लिखी है।

एक विवाद और सब खत्म

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरा के रामपुर गांव में बीते 28 अप्रैल को एक लड़की की शादी नजदीकी गांव के एक लड़के से हुई थी। बारात भी समय पर आ गई, और द्वाराचार से लेकर जयमाला तक सब कुछ खुशी-खुशी हो रहा था। मंडप में फेरों से पहले दुल्हन के चाचा और दूल्हे के भाई के बीच किसी बात पर विवाद होता है। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़के पक्ष और लड़की पक्ष हाथापाई करने लगे। यह देखकर दूल्हा, जो मंडप पर बैठा था, बीच-बीच में उठकर वापस चला जाता है और शादी से इंकार कर देता है। 

दूल्हा नहीं मानता

रिश्ता तय करवाने वालों ने 29 अप्रैल को दूल्हे पक्ष को मनाने की कोशिश की। लड़के के घरवाले भी तैयार हो गए और गांव के पास बाबा मठिया मंदिर में विवाह की बाकी रस्में पूरी करने पर चर्चा हुई। मंदिर में भी दूल्हा नहीं आया।

सर जी, दूल्हे को समझाइएगा न…

हार-थककर दुल्हन के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। दुल्हन ने भी थाना प्रभारी से गुहार लगाई कि अगर शादी की अधूरी रस्में पूरी करवाई जाएं। किसी भी तरह दूल्हे को मनाया जाए। अगर शादी नहीं हुई तो हमारा परिवार लड़के पक्ष पर कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए बाध्य हो जाएगा। फिलहाल स्थानीय थाने को लड़का या लड़की पक्ष की ओर से केस दर्ज करवाने के लिए शिकायती आवेदन नहीं मिला है। दोनों ही परिवार बातचीत से ही मसला हल करने की कोशिश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Web Title: Bride went to police after unfulfilled desires
End of Article