होमअभी-अभीहिमाचलबिज़नेस न्यूज़क्राइम न्यूजटेक्नोलॉजीपंजाब/जम्मूबिजनेस आइडियामनोरंजनसरकारी योजनावायरल न्यूज़सुपर स्टोरीराशिफलयूटीलिटीउत्तराखंडपोस्ट ऑफिसEducation/Job

IAS Officer VINOD KUMAR SUMAN : IAS ऑफिसर हो तो ऐसा, छुट्टी के दिन सचिवालय पहुंच कर पेंडिंग फाइलों को निपटाया

admin
admin
08:53 AM 05 Apr 2026
Share
IAS Officer VINOD KUMAR SUMAN : IAS ऑफिसर हो तो ऐसा, छुट्टी के दिन सचिवालय पहुंच कर पेंडिंग फाइलों को निपटाया

IAS Officer VINOD KUMAR SUMAN :  उत्तराखंड सरकार में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने पेंडिंग फाइलों को निपटाने का काम किया। साथ ही आपदा प्रबंधन के मुद्दों पर मीडिया से भी चर्चा की। हाल ही में IAS अधिकारी विनोद कुमार सुमन को आपदा प्रबंधन विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

रविवार को आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि वह हमेशा अपने दफ्तर की चाबी रखते हैं। दफ्तर का दरवाजा खोलकर आवश्यक काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से आईएएस अधिकारी चुपचाप काम करते हैं। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव होना बहुत कठिन है। विनोद कुमार सुमन को आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपने पर बहुत से लोग हैरान हो गए और कई तरह के संदेह व्यक्त किए।

उत्तराखंड में भारी बारिश से भारी क्षति हुई है। भूस्खलन अक्सर होते हैं। साथ ही, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे मार्ग बंद हो जाते हैं। चंपावत क्षेत्र में मटियानी गांव में भूस्खलन और बादल फटने से भारी आपदा हुई। इस दुर्घटना में एक बुजुर्ग और एक किशोर की मौत हो गई है।

End of Article
Web Title: ias officer vinod kumar suman
Published On: Apr 05, 2026 | 08:53 AM