ऊना

Himachal News || हिमाचल में महिला की हत्या, लाश को जंगल में फेंके दिया

Himachal News ||  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पीरनिगाह के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान बसोली में एक महिला की हत्या करके लाश को जंगल में फेंके जाने की सनसनीखेज वारदात हुई है। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर…
An image of featured content
This is the caption text
HIGHLIGHTS
  • ऐसे पता चला
  • मर्डर का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया
  • शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है

Himachal News ||  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पीरनिगाह के प्रसिद्ध धार्मिक स्थान बसोली में एक महिला की हत्या करके लाश को जंगल में फेंके जाने की सनसनीखेज वारदात हुई है। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ऐसे पता चला

फोरेंसिक लैब टीम भी पुलिस को इस मामले की जांच में मदद कर रही है। बसोली निवासी गोपाल राणा ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार शाम अपने पिता के साथ पीरनिगाह रोड पर अपनी जमीन देखने के लिए गाड़ी से गया था। उसने उसी समय अपनी जमीन पर लाल रंग के कुछ कपड़े बिखरे हुए देखा। उसने आगे जाकर झाड़ियों में एक प्रवासी महिला का शव देखा। उसने घटना को तुरंत अपने पिता को बताया और पंचायत प्रतिनिधियों को भी बताया।

मर्डर का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया

पुलिस बल ने घटना की सूचना मिलते ही घटना की जांच शुरू की। मरने वाली महिला के दोनों कानों और माथे पर गहरे जख्म बताए गए हैं। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है

मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने की। साथ ही, इस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस महिला के यहां आने और इसके बाद हुई घटना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके। मृतक महिला की फोटो सहित डिटेल्स जिले के पुलिस थानों और पंजाब और प्रदेश के अन्य जिलों को भेजा गया है, ताकि महिला की शिनाख्त की जा सके।

विज्ञापन
Web Title: Woman murdered in himachal
End of Article