ऊनाहिमाचल

Himachal News || हिमाचल में हैरान कर देने वाला सुसाइड, शादी को हुए 7 साल, बच्चा न होने पर महिला की की आत्महत्या

ऊना।  हिमाचल के ऊना जिला से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। ऊना जिला के हरोली में एक 34 साल की महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला मां नहीं बन पा रही थी, जिससे वह काफी परेशान थी।  मिली जानकारी के अनुसार हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू गांव में…
An image of featured content
This is the caption text

ऊना।  हिमाचल के ऊना जिला से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। ऊना जिला के हरोली में एक 34 साल की महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला मां नहीं बन पा रही थी, जिससे वह काफी परेशान थी।  मिली जानकारी के अनुसार हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथू गांव में बच्चा ना होने से परेशान एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला की पहचान 34 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी संदीप कुमार निवासी बशूही होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। यह महिला मौजूदा समय में बाथू में रहती थी। महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में लिखी मां नहीं बन पाई 
पुलिस को महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें महिला ने बच्चा ना होने की बात कही है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस महिला द्वारा आत्महत्या का कारण बच्चा ना होना मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगामी जांच की जा रही है।

शादी को हो चुके थे सात साल
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक महिला सुनीता देवी की शादी को लगभग सात साल हो गए थे। लेकिन उसके घर में संतान नहीं हुई। जिसके चलते सुनीता देवी तनाव में रहती थी और उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई थी। सुसाइड नोट में भी सुनीता देवी ने लिखा है कि मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं, बच्चा ना होने की वजह से आत्महत्या कर रही हूं।

पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। महिला के पति के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
Web Title: Himachal una married woman troubled by not having a child lost life
End of Article