ऊनाहिमाचल

Himachal News: हिमाचल में देरशाम को हुआ गोलीकांड, रास्ते के विवाद पर सोसाइटी सचिव पर चली गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

Himachal News:  ऊना: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के दायरे में आने वाले बहडाला में एक गोली कांड का मामला सामने आया हुआ है। जहां पर घर के साथ रास्ते के विवाद पर एकसरकारी सोसायटी के सचिव को गाेली लगी हुई है। गाेली लगने के बाद सचिव को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया जहां पर उसकी मौत हो…
An image of featured content
This is the caption text

Himachal News:  ऊना: देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के दायरे में आने वाले बहडाला में एक गोली कांड का मामला सामने आया हुआ है। जहां पर घर के साथ रास्ते के विवाद पर एकसरकारी सोसायटी के सचिव को गाेली लगी हुई है। गाेली लगने के बाद सचिव को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया जहां पर उसकी मौत हो गई है। हादसे के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा  लिया हुआ है। वहीं मृतकव्य​क्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी हुई है। वहीं मृतक व्य​क्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हुआ है।

घटना बीते दिन देरशाम की है। जब रास्ते के विवाद में दो पक्षों में तनाव में गोली चली। सचिव की पहचान प्रमोद (58) पुत्र सुखदेव निवासी बहडाला के रूप में हुई है। बता दें कि गांव में गली के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। यहां चले निर्माण कार्य के चलते तनाव पैदा हो गया। पड़ोसियों में बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने बंदूक निकालकर फायर कर दिया। गोली लगने से प्रमोद घायल हो गया। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया।

पर गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगामी जांच शुरू है। पुलिस ने आरोपी के ​खिलाफ वि​भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Web Title: Firing took place late evening in himachal
End of Article