Jio New Best Plan || जियो ने मौज कर दी! इतने रुपये में 90 दिन सबकुछ फ्री, साथ में Google Gemini और Hotstar का भी मजा

Jio New Best Plan || रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त प्लान पेश किया है। 899 रुपये के इस रिचार्ज में न सिर्फ 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिल रही है, बल्कि गूगल जेमिनी प्रो जैसे महंगे सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिए जा रहे हैं।
Jio New Best Plan || जियो ने मौज कर दी! इतने रुपये में 90 दिन सबकुछ फ्री, साथ में Google Gemini और Hotstar का भी मजा
Jio New Best Plan

Jio New Best Plan || देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दी हुई है। कंपनी के पास हर वर्ग के यूजर के लिए ढेरों प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं, जो अलग-अलग कीमत और फायदों के साथ आते हैं। अगर आप भी बार-बार रिचार्ज करवाने के झंझट से परेशान हो चुके है तो आज हम आपके ​लिए जिओ का बेहतरीन प्लान लेकर आए है। जिसमें आपको बेहतरीन डेटा और कई फायदें मिलने वाले है। इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जियो (Jio) का यह धमाकेदार प्लान 899 रुपये की कीमत में आता है। आज के डिजिटल दौर में जहां डेटा की खपत बहुत बढ़ गई है, यह प्लान उसी जरूरत को पूरा करता है। इस रिचार्ज में यूजर्स को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए डेली 2GB डेटा दिया जाता है। खुशियों का डोज यहीं खत्म नहीं होता, बल्कि कंपनी अपने खास ऑफर के तहत ग्राहकों को 20GB डेटा अतिरिक्त (मुफ्त) दे रही है। यानी आपको डेटा खत्म होने की चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

Jio New Best Plan || अक्सर देखा जाता है कि प्रीपेड प्लान्स 28 या 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं, लेकिन जियो (Jio) ने इस मामले में भी बाजी मार ली है। 899 रुपये के इस रिचार्ज प्लान के तहत आपको पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराइए और पूरे तीन महीने के लिए छुट्टी। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती रहेगी, जो पूरे 90 दिनों तक जारी रहेगी। मनोरंजन और टेक्नोलॉजी के लिहाज से भी यह प्लान ‘पैसा वसूल’ है। इस प्लान के साथ जियो (Jio) स्पेशल ऑफर बेनेफिट्स भी दे रहा है। इसमें जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड के एक्सेस के साथ-साथ, जियो होम का 2 महीने का फ्री ट्रायल और जियो हॉटस्टार (JioHotstar) का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन शामिल है। क्रिकेट और फिल्मों के शौकीनों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है।

इस प्लान की सबसे बड़ी हाइलाइट इसका एआई (AI) ऑफर है, जो इसे बाजार में मौजूद अन्य प्लान्स से बिल्कुल अलग बनाता है। खबर है कि जियो (Jio) के इस 899 रुपये वाले प्लान के साथ ग्राहकों को गूगल जेमिनी प्रो (Google Gemini Pro) का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दिया जा रहा है। टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए यह एक बहुत बड़ा फायदा है, क्योंकि आमतौर पर इस तरह के प्रीमियम एआई टूल्स के लिए अलग से पैसे चुकाने पड़ते हैं।

विज्ञापन