टेक्नोलॉजी

Credit Card को लेकर न करें 9 तरह की चूक, सतर्क रहें, सावधान रहें

नई दिल्ली:Credit Card ||  Credit Card एक्टिवेट करें पहली बार Credit Card यूज कर रहे हैं तो उसे मिलने के 30 दिनों के अंदर एक्टिवेट कर लें। इससे कार्ड की सिक्योरिटी फीचर्स एक्टिवेट हो जाती हैं, जिससे फ्रॉड नहीं हो पाता है।   पासवर्ड स्ट्रांग रखें अपने Credit Card का पासवर्ड हमेशा स्ट्रॉन्ग रखें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर इनेबल करें। इससे आर्थिक…
An image of featured content
This is the caption text

नई दिल्ली:Credit Card ||  Credit Card एक्टिवेट करें पहली बार Credit Card यूज कर रहे हैं तो उसे मिलने के 30 दिनों के अंदर एक्टिवेट कर लें। इससे कार्ड की सिक्योरिटी फीचर्स एक्टिवेट हो जाती हैं, जिससे फ्रॉड नहीं हो पाता है। 

 पासवर्ड स्ट्रांग रखें अपने Credit Card का पासवर्ड हमेशा स्ट्रॉन्ग रखें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर इनेबल करें। इससे आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।

 अधूरा न छोड़ें ट्रांजैक्शन Credit Card का यूज करते समय ट्रांजैक्शन पूरा करें। अपने कार्ड के दोनों तरफ की फोटो किसी को न दें, वरना आपके कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है। 

शेयर न करें CVV नंबर Credit Card से ऑनलाइन पेमेंट करते समय कार्ड का सीवीवी नंबर गलती से भी न दें। इससे फ्रॉड हो सकता है। 

अकाउंट्स रेगुलर चेक करें अनऑथराइज्ड एक्टिविटी के लिए अपने Credit Card स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन की जांच रेगुलर के तौर पर करें। ट्रांजैक्शन के लिए रियल टाइम नोटिफिकेशन इनेबल करना फायदेमंद हो सकता है। 

 फिशिंग स्कैम्स से बचें आजकल फर्जी ईमेल, मैसेज या फोन कॉल कर लोगों से ठगी की जा रही है। एआई की मदद से करीबियों की आवाज निकाली जा रही है। इससे सावधान और सतर्क रहें। पहले सच्चाई का पता लगाएं।

सिक्योर जगह ही यूज करें Credit Card Credit Card कहीं भी और कभी भी इस्तेमालन न करें। उसका इस्तेमाल सिर्फ सिक्योर वेबसाइट्स से ही करें। इससे नुकसान से बच सकते हैं।

अपना फोन या डिवाइस सिक्योर करें जिस भी डिवाइस से आप ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं, उसे सिक्योर करें। स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप को मैलवेयर और अन्य साइबर खतरों से बचाने के लिए एंटीवायरस सॉफ्टवेयर अपडेट करें। 

लिमिट्स सेट करें ज्यादातर बैंक और Credit Card कंपनियां मोबाइल ऐप पर पेमेंट की लिमिट और अलर्ट मैसेज सेट करने की सुविधा देती हैं। इसका इस्तेमाल करें। इससे संदिग्ध लेनदेन से बचने में मदद मिल सकती है 

विज्ञापन
Web Title: Do not make 9 types of mistakes regarding credit card
End of Article