अभी-अभीसोलनहिमाचल

Himachal Bus Accident: हिमाचल से महाकुंभ जा रही निजी बस हादसे का शिकार, महिलाओं सहित 25 श्रद्धालु हुए घायल

Himachal Bus Accident:  सोलन: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से महाकुंभ जा रही एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीब 25 श्रद्धालु घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी सभी घायलों की हालत स्थिर है। राहत की बात है कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।…
Himachal Bus Accident: हिमाचल से महाकुंभ जा रही निजी बस हादसे का शिकार, महिलाओं सहित 25 श्रद्धालु हुए घायल

Himachal Bus Accident:  सोलन: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से महाकुंभ जा रही एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीब 25 श्रद्धालु घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी सभी घायलों की हालत स्थिर है। राहत की बात है कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

यह हादसा सोमवार शाम को उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी-फतेहपुर बॉर्डर पर कनवार के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुनिहार से श्रद्धालुओं से भरी निजी बस महाकुंभ के लिए जा रही थी। अचानक यह बस हाइड्रा वाहन से टकरा गई, जिससे बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि “महाकुंभ जा रहे करीब दो दर्जन श्रद्धालु इस हादसे में घायल हुए हैं। केवल एक महिला श्रद्धालु की हालत गंभीर है। बाकी सभी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है। घायलों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।

हादसे में बविता पत्नी सुरेंद्र (45), नीला देवी पत्नी विंध्यसागर (60), चंद्रकला पत्नी बाबूराम शास्त्री (60, पार्वती पत्नी नंदलाल (62), महेंद्र शर्मा (50), रूपराम (40), लेखराज पुत्र दिलकराम (51), बब्लू पुत्र (39), लीला देवी पत्नी विद्यासागर (60), सीता देवी पत्नी तेजराम (55), गोदावरी देवी पत्नी किशन लाल (70), कविता पत्नी मनोहर शर्मा (47), विमला देवी पत्नी सालिगराम (58), दयापति पत्नी देवीचंद्र (54), ममता पुत्री देवीचंद्र (30), आषवी (25), बाबूराम (65), मीना शर्मा पत्नी महेंद्र शर्मा (48), धनपति देवी पत्नी देवी लाल (65), पविता देवी पुत्री सुरेन्द्र कुमार (20), ममता शर्मा पत्नी नरेश कुमार (50), नर देवी शर्मा पत्नी गुच्ची राम (45), तुलसीराम पुत्र कुंतराम (75) और रुपराम पुत्र राजकुमार (40) घायल हुए हैं.

विज्ञापन
Web Title: A private bus going from himachal to maha kumbh met with an accident 25 devotees including women were injured
End of Article