skip to content

Himachal News || बारूद से भरी बंदूक से अचानक चली गोली, 12 वर्षीय युवक की मौके पर मौ*त

An image of featured content फोटो: PGDP

सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के दायरे में आने वाले उपमंडल अर्की में आंगन में रखी एक लाईसेंसी बंदूक से गांली लगने से युवक की मौत हो गई है। घटना वीरवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। मृतक युवक के ताया सूरत राम ने जब  बंदूक में बारूद भरकर सुखाने के लिए रखी थी।  राजेंद्र कुमार निवासी अर्की ने पुलिस को बताया कि शाम के समय यह अपने बड़े बेटे जयंत गर्ग (12) को नानी के घर छोड़ने के लिए तैयार हो रहा था, जयंत घर के आंगन में ही तैयार हो रहा था। 

इसी दौरान जोरदार आवाज सुनाई दी। उसी समय जयंत ने भी जोर-जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया। जब वो दौड़कर आंगन में पहुंचा तो आंगन में जयंत के अलावा कोई नहीं था। एक बन्दूक आंगन में नीचे गिरी हुई थी। जयंत को छाती में चोट लगी हुई थी। तुरंत ही उसे अस्पताल में ले गया, उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

शेयर करें:
Next Story