सोलनहिमाचल

Himachal Crime News || हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ें बड़े तस्कर, ट्रक से 15.648 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Himachal Crime News || सोलन || पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने सोलन जिले में एक ट्रक से 15 किलो 648 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की)  बरामद की है। ट्रक चालक सहित दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम गश्त पर थी तो उस समय, टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में…
An image of featured content
This is the caption text

Himachal Crime News || सोलन || पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने सोलन जिले में एक ट्रक से 15 किलो 648 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की)  बरामद की है। ट्रक चालक सहित दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम गश्त पर थी तो उस समय, टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में नशे की खेप ले जाई जा रही है। प्राप्त जानकारी पर, टीम ने शिमला की ओर से स्यांवा बावड़ी गांव के पास आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका।

जिसमें तलाशी के दौरान 15 किलो 648 ग्राम चूरा-पोस्त, प्लास्टिक लिफाफों में छिपाया हुआ था, नशे की खेप को पुलिस ने बरामद करके थाना कुनिहार में मामला दर्ज किया। मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान अरुण कुमार पुत्र राम सिंह, निवासी लूणा मनलोग गांव, और मुकेश कुमार पुत्र सोहन लाल, निवासी कांशीपट्टा डाकघर ढयावला तहसील कंडाघाट है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में लगी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लाए थे और इसे कहां देना था। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Web Title: 2 arrested with sawdust poppy
End of Article