Himachal News || हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल के जजौली गांव से एक दुखद खबर है कि गांव के आईटीबीपी (ITBP) जवान दीपेश परमार ने अपनी सेवा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए है। जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 7 जनवरी को एक दुर्घटना हुई, जिसमें दीपक बुरी तरह घायल हो गए। घायल होने पर सैन्य अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जोनल अस्पताल ले जाया गया। दीपेश ने उपचार के दौरान जिंदगी की जंग हार दी।
घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है। इस दौरान आईटीबीपी जवान दीपेश परमार का पुत्र सुरजीत कुमार अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। दीपेश परमार ने तीन वर्ष पहले आईटीबीपी में पदार्पण किया था। परिजनों ने बताया कि दीपेश का विवाह 22 नवंबर को हुआ था। 29 दिसंबर को छुट्टी के बाद ड्यूटी पर चला गया था।
मुख्यमंत्री ने आईटीबीपी जवान के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में तैनात दीपेश परमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनकी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह हमीरपुर जिला की नादौन तहसील के जजोली गांव के रहने वाले थे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवार को हरसम्भव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।