Himachal Road Accident || गहरी खाई में लुढ़की कार, हादसे में पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत

Himachal Road Accident || A painful accident has come to light from village Andheri under Sangrah sub-division of Sirmaur district, where an ex-serviceman has died in a road accident.

Himachal Road Accident ||  सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। हादसे में एक पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा उपमंडल संगड़ाह के दायरे में आने वाले अंधेरी में पेश आया हुआ है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया हुआ है। मृतक की पहचान बलदेव सिंह तोमर उम्र 43 साल पुत्र रणसिंह गांव बांदल निवासी तहसील नौहराधार के रुप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंधेरी के समीप एक कार हादसे की ​शिकार होगई है।  जिसमें पूर्व सैनिक की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मौके का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक बलदेव सिंह अपने मामा के घर से तड़के सुबह नाहन में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों से मिलने आ रहा था। इसी दौरान जबडोग से कुछ ही किलोमीटर आगे अंधेरी के समीप कार (HP- 16- 9234) दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पूर्व सैनिक बलदेव सिंह की दुखद मौत हो गई। मृतक पुर्व सैनिक कि पहचान बलदेव सिंह तोमर उम्र 43 साल पुत्र रणसिंह गांव बांदल निवासी तहसील नौहराधार के रुप में हुई है। 

बता दें कि बलदेव सिंह भारतीय सेवा के पूर्व सैनिक थे व माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पूर्व सैनिक बलदेव सिंह तोमर पीछे दो बच्चों व धर्मपत्नी को छोड़ गए है। वहीं थाना प्रभारी बृजलाल मेहता ने हादसे कि पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि मृतक बलदेव सिंह के परिजनों को नियम के अनुसार फौरी राहत राशि पोस्टमार्टम करने के पश्चात दी जाएगी।