शिमलाहिमाचल

Himachal News: हिमाचल में नशा तस्करों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 23 वर्षीय युवती सहित 8 गिरफ्तार

Himachal News: हिमाचल की राजधानी शिमला में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। एसपी संजीव गांधी के नेतृत्व में पिछले 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग मामलों में एक युवती सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Himachal News
Himachal News

Himachal News:  ​शिमला:  हिमाचल की राजधानी शिमला में नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं है। शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया है और ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। एसपी शिमला संजीव गांधी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं और नशा तस्करों की हर हरकत पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। इसी कड़ी में Shimla police ने पिछले 24 घंटों में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवती समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारियां दिखाती हैं कि नशे का यह काला कारोबार अब किस तरह से युवाओं, खासकर युवतियों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके। यह anti-drug campaign लगातार जारी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कमरे में कुछ युवक-युवती नशा बेचने और सेवन करने में लिप्त हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कमरे की तलाशी ली और 4.220 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा 10,000 रुपए नकद बरामद किए। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें विशाल उर्फ विक्की (24) निवासी शिलु, आयुष शर्मा (29) निवासी ठियोग और 23 वर्षीय युवती तन्वी ठाकुर निवासी चौपाल शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा मामला रामपुर उपमंडल में सामने आया। विशेष सेल की टीम ने देर शाम खनेर के पास एनएच-05 पर नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर 15.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। कार में सवार विजेंद्र सिंह (26) निवासी त्यावाल और विशाल (25) निवासी जियोरी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

उनके खिलाफ थाना रामपुर में केस दर्ज हुआ है। तीसरी कार्रवाई भी थाना रामपुर में दर्ज हुई। एएसआई पुनीत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान तीन व्यक्तियों डोला राम, मुकेश ठाकुर और विपिन कुमार के कब्जे से भारी मात्रा में 3,110 ग्राम चरस बरामद की। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि नशे के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया गया है और आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और सख्त की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना पर दें।

विज्ञापन
Web Title: Shimla police arrested 8 people including a girl in ndps case 287099
End of Article