शिमलाहिमाचल

Himachal Pradesh: हिमाचल आएंगी प्रियंका गांधी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा, पीड़ितों से करेंगी बात

Priyanka Gandhi Himachal Pradesh Visit: 10 सितंबर से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी। वह आपदा से पीड़ित लोगों से मिलकर उनके दुःख साझा करेंगी। प्रियंका गांधी ने पहले भी तीन बार हिमाचल प्रदेश में मौजूद होने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम और रेड…
An image of featured content
This is the caption text

Priyanka Gandhi Himachal Pradesh Visit: 10 सितंबर से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगी। वह आपदा से पीड़ित लोगों से मिलकर उनके दुःख साझा करेंगी। प्रियंका गांधी ने पहले भी तीन बार हिमाचल प्रदेश में मौजूद होने की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम और रेड अलर्ट के कारण नहीं जा पाई। लेकिन इस बार फाईनल उन्होंने हिमाचल के दौरे का शैडयूल जारी किया हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त माह में हिमाचल के मंडी व ​शिमला में हुई त्रासदी से कई लोगों की जान चली गई है। वहीं लगातार हिमाचल कांग्रेस केंद्र सरकार से इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घो​षित करने की मांग उठा रही है।

प्रियंका का 21 अगस्त को सोलन पहुंचने का कार्यक्रम तय था। 20 अगस्त को उनकी सुरक्षा और सहयोगी दल भी सोलन पहुंचे। प्रियंका भी दिल्ली से रवाना होना था, लेकिन 21 अगस्त को बारिश का रेड अलर्ट था, इसलिए कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। प्रियंका गांधी का हिमाचल दौरा निर्धारित (Priyanka Gandhi Himachal Pradesh Visit) हो गया है। वह राज्य में जाएगी और भारी बारिश और बादल फटने से हुए नुकसान को देखकर प्रभावित लोगों से मिलेगी। हिमाचल प्रदेश से प्रियंका गांधी का गहरा संबंध है। वह हिमाचल प्रदेश आकर स्थानीय लोगों से मिलती रहती है। प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी हिमाचल प्रदेश में हुई दुर्घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। इस अवधि में हिमाचल प्रदेश में बारिश ने भारी क्षति की। मानसून ने बारिश ही नहीं आफत भी दी। बारिश ने अब तक 381 लोगों को मार डाला है। इसके अलावा, 360 लोग अलग-अलग घटनाओं में घायल हुए हैं। प्रदेश में अभी भी 38 लोग लापता हैं। अब तक सरकार को 8642.83 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। प्रदेश में 10 हजार 648 घरों को आंशिक नुकसान हुआ, जबकि 2 हजार 446 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा 5,517 पशु घर और 312 दुकानें भी बर्बाद हो गईं। 24 जून से अब तक राज्य में 161 भूस्खलन और 72 फ्लैश फ्लड की घटनाएं हुई हैं। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग को 2927.01 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Web Title: Priyanka gandhi himachal pradesh visit
End of Article