अभी-अभीवायरल न्यूज़शिमलाहिमाचल

Himachal News: राजधानी ​शिमला के बीच माल रोड़ पर रात के अंधेरे में युवती को घसीटता ले गया युवक, दे​​खिए पूरा वीडियों 

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आधी रात को एक युवक ने एक युवती को घसीटने का वीडियो सामने आया है।  घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन युवती ने शिकायत नहीं की। वीडियों सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियों को दो स्थानों पर देखा गया है। जिसमें देखा जा […]
An image of featured content
This is the caption text

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आधी रात को एक युवक ने एक युवती को घसीटने का वीडियो सामने आया है।  घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन युवती ने शिकायत नहीं की। वीडियों सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियों को दो स्थानों पर देखा गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक हैलमेट लगाये हुए है। और युवती को अपनी ओर ​खिंच रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 24 सितंबर की अल सुबह का है। पार्टी के बाद पब से लड़के-लड़कियां मॉल रोड़ पर चले गए। लड़का, हेलमेट पहने हुए, इस दौरान लड़की को घसीटता हुआ दिखाई देता है। बाद में युवती एकदम से भागती हुई दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: घर में घुसा 7 फीट लंबा कोबरा सांप, सोनू ने नंगे हाथों से पकड़ा, फिर जंगल में छोड़ा, यहां देखें जबरदस्त वीडियों

पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोस्त हैं। 23 सितंबर की रात दोनों ने एक पब में बहुत अधिक शराब पी ली। लक्कड बाजार पहुंचे तो लड़की ने घर जाने से मना कर दिया और लड़का-लड़की को खींचते हुए ले जाता है, जिससे लड़की को कुछ चोट लगी। जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, वे घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को पुलिस थाना ले गए। यहां, युवती ने शिकायत करने से साफ मना कर दिया और कहा कि वे दोनों अच्छे दोस्त हैं।

 

विज्ञापन
Web Title: News himachal pradesh shimla helmet wearing lad dragging drunk girl at shimla mall road lakkad bazar incident caught on cctv