अभी-अभीशिमलाहिमाचल

Himachal News || शूटिंग करने हिमाचल आई पंजाब की मॉडल के लिए दुष्कर्म, होटल में घटना को दिया अंजाम

Himachal News ||  हिमाचल प्रदेश के राजधानी ​शिमला के एक निजी एक होटल में पंजाब की महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता  जो एक मॉडल है, अपने परिचित व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना ने आरोपित के खिलाफ कई आपराधिक धाराओं (criminal sections) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित…
An image of featured content
This is the caption text

Himachal News ||  हिमाचल प्रदेश के राजधानी ​शिमला के एक निजी एक होटल में पंजाब की महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता  जो एक मॉडल है, अपने परिचित व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना ने आरोपित के खिलाफ कई आपराधिक धाराओं (criminal sections) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। पीड़िता ने बताया कि 22 दिसंबर को वह शिमला में शूटिंग करने आई थीं।

रात को होटल में ठहर गई। उसके साथ पंजाब के लुधियाना निवासी जगतार सिंह भी शिमला आया था। पीड़िता ने बताया कि जगतार सिंह ने होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 23 वर्षीय मॉडल ने बुधवार को न्यू शिमला महिला थाना में शिकायत की। शिमला पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 376 व 506 में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। महिला को दवा दी जा रही है। पुलिस बल जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए पंजाब जाएगा।

विज्ञापन
Web Title: Model from punjab who came to himachal for shooting raped incident took place in hotel
End of Article