शिमलाहिमाचल

Ayodhya Ram Temple || राम रंग में रंगा देवभूमि हिमाचल, बाजारों और घरों में दिवाली जैसा माहौल, प्रदेशभर में लोगों ने जलाए लाखों दीये, जगमग हुए शहर

Ayodhya Ram Temple || सोमवार को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसके लिए जिले भर में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राम भक्त लगातार तैयारियों करने में जुटे हैं।
An image of featured content
This is the caption text

Ayodhya Ram Temple || सोमवार को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसके लिए जिले भर में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राम भक्त लगातार तैयारियों करने में जुटे हैं। हर घर-दुकान में जहां दीपमाला की जाएगी वहीं शहर के सभी मंदिरों व बाजारों को मनमोहक अंदाज में सजाया गया है। पूरे शहर में दीवाली जैसा माहौल बना हुआ है। प्रभु श्रीराम के भक्तों का सपना सोमवार को पांच सौ वर्षों के संघर्ष के बाद साकार होगा। जिले भर में सोमवार को श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रामभक्त लगातार तैयारी कर रहे हैं। शहर के सभी मंदिरों और बाजारों को मनमोहक अंदाज में सजाया गया है, जहां हर घर-दुकान में दीपमाला की गई।

जिला चंबा भी राम रंग में रंगा हुआ है और पूरा शहर दीवाली का माहौल होगा। हर गली मोहल्ले में भगवान राम के झंड लगे हैं। मंदिरों को फूलों से सुंदर सजाया गया है। जिले के 105 से अधिक मंदिरों में श्री रामोत्सव पर विशेष कार्यक्रम हुए, जैसे श्री रामचरित्र मानस का पाठ, सुंदरकांड का पाठ, श्री हनुमान चालीसा का पाठ, रामायण का पाठ और कीर्तन आदि किया गया। 

विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं, सहित विश्व हिंदू परिषद ने जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम किए। शाम को पूरा क्षेत्र दीपावली पर्व की तरह रोशन हुआ। मंदिरों में शाम को दीपोत्सव हुआ। युवाओं ने चंबा के चौरासी क्षेत्र भरमौर में दीपों से श्रीराम लिखा। वहीं, शहरवासियों ने छोटी काशी मंडी के राज देवता माधव राय के आंगन में 15,008 दीपक जलाए।  दीयों ने इस दौरान देवता का पूरा मंदिर रोशन किया। शहर में दीपक जलाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दिवाली की तरह मनाया गया। 5,100 से 11,000 दीये हर जिला मुख्यालय में जलाए गए। 5,100 मिट्टी के दीये शिमला मंदिर में जलाए गए। शाम 7:00 बजे रिज मैदान पर आतिशबाजी हुई।

विज्ञापन
Web Title: Himachal diwali like atmosphere in himachal people lit lakhs of
End of Article